Tuesday, 27 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

सऊदी अरब से लौटकर' अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भाई ही हत्या का अभियुक्त निकला

Ajay Tiwari
26 October 2026 • 0 • 46
सऊदी अरब से लौटकर' अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भाई ही हत्या का अभियुक्त निकला

इमेज स्रोत, Gujrat Police

17 अक्तूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे की बात है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात के एक गांव में रहने वाले युवक मोहम्मद सुफ़ियान को सऊदी अरब में रहने वाले उनके भाई मोहम्मद बिलाल का व्हाट्सऐप कॉल आया.

इस कॉल पर मोहम्मद बिलाल ने कहा, "तुम तुरंत गुजरात शहर पहुँचो. वहाँ तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है. मैं तुम्हें किसी ख़ास शख़्स से मिलवाना चाहता हँ."

मोहम्मद सुफ़ियान मोटरसाइकिल से घर से निकल पड़े. जब वह तय जगह पर पहुँचे, तो कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि सरप्राइज देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना भाई था.

दोनों ने साथ खाना खाया, बातचीत की और शाम को घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हो गए.

स्थानीय पुलिस के अधिकारी फ़ैसल शहजाद के मुताबिक़, दरीकड़ी रोड पर एक सुनसान जगह पहुँचने के बाद मोहम्मद बिलाल ने कथित तौर पर शौच जाने का बहाना बनाकर अपने भाई से मोटरसाइकिल रोकने को कहा.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मोटरसाइकिल रुकते ही उन्होंने कथित तौर पर अपने भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया.

पुलिस के मुताबिक़, अभियुक्त ने वारदात को लूटपाट का रूप देने के लिए मृतक का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले ली. इसके बाद उसने मोटरसाइकिल को कोटला में पंजाब मोटर्स के बाहर खड़ा किया और लाहौर फ़रार हो गया.

पुलिस के अनुसार, परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मोहम्मद बिलाल सऊदी अरब से पाकिस्तान लौट आए हैं. जब रात में परिवार को भाई की हत्या की सूचना मिली, तो अभियुक्त ने अनजान होने का नाटक किया.

फ़ैसल शहजाद बताते हैं, "अभियुक्त ने परिवार से कहा कि उसके सऊदी अरब से घर पहुँचने तक भाई को दफनाया न जाए." हालांकि, पुलिस के मुताबिक़, उस समय वह सऊदी अरब में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में ही मौजूद थे.

"अभियुक्त ने जनाजे का समय भी देर से रखवाया. फिर अगली सुबह, 18 अक्तूबर को, जब वह गाँव पहुँचे, तो उन्होंने ऐसा जताया कि भाई की हत्या की ख़बर मिलने के बाद वह अभी सऊदी अरब से पाकिस्तान आए हैं."

ज़िला पुलिस अधिकारी फ़ैसल शहज़ाद के मुताबिक़, अभियुक्त मोहम्मद बिलाल ने अपने भाई के जनाजे और दफन में भी हिस्सा लिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

बुधवार को अभियुक्त मोहम्मद बिलाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने अदालत को बताया कि अभियुक्त के क़ब्ज़े से बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जानी है.

अदालत ने अभियुक्त को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

गुजरात के थाना दौलत नगर में 17 अक्तूबर को दर्ज हत्या और लूटपाट की एफ़आईआर में शिकायतकर्ता बिलाल और सुफ़ियान के पिता ख़ालिद महमूद हैं. इस एफ़आईआर में किसी को सीधे तौर पर अभियुक्त नहीं बनाया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या अज्ञात लोगों ने की है.

एफ़आईआर के मुताबिक़, 24 वर्षीय मोहम्मद सुफ़ियान 17 अक्तूबर को दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर मोटरसाइकिल से ज़रूरी काम के सिलसिले में गुजरात शहर के लिए घर से निकले थे.

"जब मोहम्मद सुफ़ियान शाम तक वापस नहीं आए, तो मुझे चिंता होने लगी. मैं अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर अपने बेटे की तलाश में निकल पड़ा. रात 8 बजकर 45 मिनट पर जब हम दरीकड़ी रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास पहुँचे, जो मोटरवे के नज़दीक है, तो सड़क किनारे एक व्यक्ति औंधे मुँह पड़ा हुआ दिखाई दिया."

उन्होंने बताया, "जब हम मोटरसाइकिल की हेडलाइट की रोशनी में पास जाकर देखने लगे, तो मेरा बेटा सुफियान सड़क किनारे ख़ून से लथपथ पड़ा था. उसका गला कटा हुआ था."

एफ़आईआर के मुताबिक़, "आसपास तलाश करने पर मेरे बेटे की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन घटनास्थल पर नहीं मिले."

इमेज स्रोत, Gujrat Police

इस मामले की जांच के अधिकारी और थाना दौलत नगर के एसएचओ एहसान लतीफ़ का कहना है कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी और सेफ सिटी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद ली.

उन्होंने बताया, "रिकॉर्डिंग से पता चला कि वारदात वाले दिन दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर जब (मृतक) मोहम्मद सुफियान घर से निकले, तो हमने इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखनी शुरू कर दी."

"वह जिन-जिन जगहों और इलाक़ों से गुज़रे, वहाँ सड़कों के आसपास स्थित फैक्ट्रियों और रिहायशी इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई."

इस दौरान सेफ सिटी कैमरे की एक रिकॉर्डिंग से पता चला कि मोहम्मद सुफ़ियान दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर गुजरात शहर में मेजर अजीज भट्टी शहीद अस्पताल के सामने जाकर खड़े हो गए.

"वह क़रीब एक घंटे 45 मिनट तक वहाँ किसी का इंतज़ार करते रहे. शाम पाँच बजकर 27 मिनट पर वहाँ एक शख्स आया. सुफ़ियान उससे बेहद गर्मजोशी से मिले. दोनों कुछ मिनट तक वहीं खड़े होकर बातचीत करते रहे. इसके बाद वे पास के एक रेस्तरां में खाना खाने चले गए."

पुलिस अधिकारी एहसान लतीफ़ ने बताया, "हमने उस शख़्स की पहचान कर ली, क्योंकि अंतिम संस्कार और उसके बाद की रस्मों के दौरान उसने मृतक के बड़े भाई के तौर पर अपना परिचय दिया था. उसने कहा था कि भाई की हत्या की सूचना मिलने के बाद उसने आपात स्थिति में हवाई जहाज का टिकट लिया और पाकिस्तान लौट आया."

"लेकिन सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कुछ और ही कहानी बता रही थी. इससे पता चला कि वह अपने भाई की हत्या से पहले ही पाकिस्तान लौट चुका था."

इसके बाद दूसरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पुलिस को पता चला कि रेस्तरां से बाहर निकलने के बाद दोनों भाई मोटरसाइकिल पर बैठे. सुफियान मोटरसाइकिल चला रहे थे, जबकि बिलाल उनके पीछे बैठे थे.

"दरीकड़ी के सुनसान इलाक़े में दोनों क़रीब आधे घंटे तक कैमरों की नज़र से ओझल रहे. इसके बाद वापसी के रास्ते में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग में अभियुक्त बिलाल अकेले मोटरसाइकिल चलाकर गुजरात शहर की ओर जाते दिखे."

एहसान लतीफ़ के मुताबिक, उस समय तक मृतक सुफियान ग़ायब हो चुके थे. "ऐसे में यह समझना मुश्किल नहीं रह गया था कि सुफ़ियान की हत्या बड़े भाई बिलाल ने ही की थी."

पुलिस ने घटनास्थल पर शव के नीचे दबा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, चाकू पर बिलाल की उंगलियों के निशान भी मिले. फिंगरप्रिंट की पुष्टि के लिए चाकू को लाहौर स्थित पंजाब फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया.

इमेज स्रोत, Gujrat Police

मृतक और अभियुक्त के पिता ख़ालिद महमूद ने बीबीसी उर्दू से बातचीत में बताया कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बँटवारे को लेकर विवाद था, लेकिन उन्होंने इस मसले को सुलझा दिया था.

उन्होंने कहा, "मेरे चार बेटे थे. एक की मौत हो गई, दूसरा यूरोप चला गया, बिलाल सऊदी अरब में काम करता था, जबकि सुफ़ियान पाकिस्तान में मेरे साथ ही रहता था. जब मकान के बँटवारे की बात आई, तो मैंने बिलाल को गाँव के बाहर खेती की ज़मीन दे दी और कहा कि अब मकान में उसका कोई हिस्सा नहीं होगा."

ख़ालिद महमूद का दावा है कि "मेरा बेटा बिलाल यह समझने लगा था कि उसका छोटा भाई सुफ़ियान उसके साथ अन्याय कर रहा है और उसके पैतृक अधिकार में बाधा डाल रहा है. वह यह भी मानने लगा था कि विरासत के बँटवारे का फ़ैसला पिता ने नहीं, बल्कि भाई सुफियान ने किया है."

ख़ालिद महमूद कहते हैं, "इतना सब होने के बावजूद मैं सोच भी नहीं सकता था कि मेरा बेटा बिलाल इतना बड़ा क़दम उठा लेगा."

उन्होंने बताया, "सुफ़ियान को दफनाने की तैयारियों में बिलाल सबसे आगे था. वह सबके गले लगकर रोता और कहता था कि पता नहीं किन निर्दयी लोगों ने उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. वह कहता था कि जब तक ज़िंदा रहेगा, अपने भाई की हत्या का बदला लेगा."

ख़ालिद महमूद ने बताया कि दो दिन बाद जब पुलिस ने कहा कि वे बिलाल को पूछताछ के लिए थाने ले जाना चाहते हैं, तो किसी को भी "इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि उसे किस वजह से थाने ले जाया जा रहा है".

उन्होंने कहा, "हमने यही समझा कि उसका बयान वगैरह दर्ज करना होगा. लेकिन कुछ घंटे बाद जब मुझे थाने बुलाया गया और बिलाल के सामने बैठाया गया, तो हाथों में हथकड़ियां लगी हुई थीं."

पिता याद करते हैं, "मैं परेशान हो गया और पुलिस अधिकारी से कहा कि आप ऐसा मत कीजिए." इस पर अधिकारी ने कहा, "आप पहले अपने बेटे से बात तो कर लीजिए और उससे मामले के बारे में पूछ लीजिए."

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त बिलाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि "मुझे संपत्ति से बेदखल करके मेरे साथ अन्याय किया गया".

बिलाल पिछले डेढ़ साल से सऊदी अरब में रह रहे थे और वहां ट्रॉली चलाते थे. वहीं, मृतक सुफियान दो साल तक मलेशिया में रहने के बाद पाकिस्तान लौट आए थे और अब यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे.

दोनों भाइयों के पिता ख़ालिद महमूद कहते हैं, "मेरी तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई है. मेरे अलावा किसी का नुक़सान नहीं हुआ. मैंने अपनी आंखों के सामने अपने दो बेटों को खो दिया. एक की हत्या हो गई और दूसरा हमेशा-हमेशा के लिए जेल की सलाखों के पीछे चला गया."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
योगी कैबिनेट ने एक्सप्रेसवे, टेक्सटाइल पार्क और कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसले लिये • भारत ने बिना वीटो के UNSC स्थायी सीट को ‘सेकंड क्लास’ ठहराते हुए ठुकरा दिया • सपा ने लखीमपुर खीरी में पूर्व भाजपा सांसद के समर्थकों के खिलाफ मतदान केंद्र पर विरोध जताया • अर्नब साइक्लोन देश के इन हिस्सों में देने जा रहा है दस्तक, कई ट्रेनें रद्द • योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति; कई अहम फैसलों पर मुहर • झारखंड की वह नदी, जहां सोना तलाशते हैं लोग- ग्राउंड रिपोर्ट • चांदी की कीमतों में गिरावट: 10 महीने में सबसे सस्ती, क्या अभी खरीदें? • 100 साल में कैसे बदला इंसानों का कद, इन देशों के लोगों की लंबाई सबसे ज़्यादा बढ़ी • केरल सरकार ने VACB के दो विभागों को RTI से छूट दी, फिर भी जानकारी जांच‑के‑बाद सार्वजनिक होगी • चुनाव आयोग के सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामे से क्या चीज़ें बदल जाएंगी? अब भी बचे हैं ये सवाल • सब कुछ प्यार के लिए है', ऑरा इंडिया टूर से पहले ताज के दीदार • भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सदन जारी, विपक्ष का हंगामा, बैरियर तोड़े, प्रदर्शनकारियों पर की गई पानी की बैछारें • विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जताया खेद • पे में मर्ज होगा DA? 5वें, 6वें और 7वें CPC में क्या हुआ था • इमरान खान को अंतरिम राहत, सुनवाई दो नवंबर तक टाली • ट्रैफिक से निपटने के लिए बनाया एआई समाधान, आईआईटी पटना की तीन छात्राएं फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 की विजेता • थानों से टूट रहा लोगों का भरोसा, 52 थानों में आईं सिर्फ 46 शिकायतें, सीपी दफ्तर पहुंच रहे हैं फरियादी • एमएलसी मतगणना में सपा के दावे पर कमिश्नर ने दी साफ़-सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा • वैभव सूर्यवंशी की धूमधाम वाली पारी के बाद निराशा, आउट होते ही मायूस • वेलिंगटन टी20 में भारत ने रचा इतिहास • ओसामा नदवी को दी गई उलेमा‑मदरसों की जिम्मेदारी, ओवैसी का यूपी में नया रणनीतिक कदम • कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली पर घमासान: वीएचपी बोली- हिंदू त्योहारों और कारोबार को निशाना बनाना बंद करें • मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में • गोपालगंज में बिना योगदान शिक्षिका के खाते में 17.49 लाख रुपये ट्रांसफर, शिक्षा विभाग में हड़कंप • चेन्नई सुपर किंग्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बदलाव, मोहित शर्मा बने नई गेंदबाजी कोच • मेरठ MLC मतगणना केंद्र पर हंगामा: वशिष्ठ और दरोगा की तीखी बहस • केरल में 33 सप्ताह के गर्भवती बच्चे का जन्म, माता‑पिता से अलग रखने का कोर्ट निर्णय • भारत से पाकिस्तान की बढ़ती आयात‑निर्भरता का खुलासा • मुरादाबाद में युवक की हत्या: प्रेमिका के घर लाश मिली, मामला अभी भी अनसुलझा • यूपी टीजीटी भर्ती में आरक्षण विवाद: 17,735 पदों का बंटवारा स्पष्ट हुआ • खराब आईफोन डुओ को बदलकर नया फोन देगी एपल: स्क्रीन में आ रही शिकायतों के बाद लिया फैसला, जानें कैसे बदलें? • संसद जाने से पहले हिरासत में लिए गए राजद सांसद, लोकसभा अध्यक्ष से क्या गुहार लगाई? • साइक्लोन अर्नब की लैंडफॉल स्पीड 150 किमी/घंटा, तट पर गंभीर खतरा • बरेली में सुहाग के त्योहार पर आभूषणों का खुमार, महिलाओं को पसंद आ रहे कम वजन के गहने • तीनों लाशें रखकर हंगामा, दस थानों की पुलिस तैनात, चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड • जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव मिला, रांची-पटना ट्रेन में लापता • शादी के पंजीकरण में उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड पर्याप्त नहीं, जन्मतिथि का सत्यापन अनिवार्य • उपाध्यक्षों के बीच मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व घटा, केवल एक ही सदस्य चुना गया • निक्की मिनाज और कार्डी बी का विवाद: सैंडल से लेकर सार्वजनिक तंज तक • अब परीक्षा केवल अपने राज्य में, शहर चयन नियम बदले • योगी कैबिनेट ने एक्सप्रेसवे, टेक्सटाइल पार्क और कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसले लिये • भारत ने बिना वीटो के UNSC स्थायी सीट को ‘सेकंड क्लास’ ठहराते हुए ठुकरा दिया • सपा ने लखीमपुर खीरी में पूर्व भाजपा सांसद के समर्थकों के खिलाफ मतदान केंद्र पर विरोध जताया • अर्नब साइक्लोन देश के इन हिस्सों में देने जा रहा है दस्तक, कई ट्रेनें रद्द • योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति; कई अहम फैसलों पर मुहर • झारखंड की वह नदी, जहां सोना तलाशते हैं लोग- ग्राउंड रिपोर्ट • चांदी की कीमतों में गिरावट: 10 महीने में सबसे सस्ती, क्या अभी खरीदें? • 100 साल में कैसे बदला इंसानों का कद, इन देशों के लोगों की लंबाई सबसे ज़्यादा बढ़ी • केरल सरकार ने VACB के दो विभागों को RTI से छूट दी, फिर भी जानकारी जांच‑के‑बाद सार्वजनिक होगी • चुनाव आयोग के सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामे से क्या चीज़ें बदल जाएंगी? अब भी बचे हैं ये सवाल • सब कुछ प्यार के लिए है', ऑरा इंडिया टूर से पहले ताज के दीदार • भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सदन जारी, विपक्ष का हंगामा, बैरियर तोड़े, प्रदर्शनकारियों पर की गई पानी की बैछारें • विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जताया खेद • पे में मर्ज होगा DA? 5वें, 6वें और 7वें CPC में क्या हुआ था • इमरान खान को अंतरिम राहत, सुनवाई दो नवंबर तक टाली • ट्रैफिक से निपटने के लिए बनाया एआई समाधान, आईआईटी पटना की तीन छात्राएं फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 की विजेता • थानों से टूट रहा लोगों का भरोसा, 52 थानों में आईं सिर्फ 46 शिकायतें, सीपी दफ्तर पहुंच रहे हैं फरियादी • एमएलसी मतगणना में सपा के दावे पर कमिश्नर ने दी साफ़-सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा • वैभव सूर्यवंशी की धूमधाम वाली पारी के बाद निराशा, आउट होते ही मायूस • वेलिंगटन टी20 में भारत ने रचा इतिहास • ओसामा नदवी को दी गई उलेमा‑मदरसों की जिम्मेदारी, ओवैसी का यूपी में नया रणनीतिक कदम • कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली पर घमासान: वीएचपी बोली- हिंदू त्योहारों और कारोबार को निशाना बनाना बंद करें • मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में • गोपालगंज में बिना योगदान शिक्षिका के खाते में 17.49 लाख रुपये ट्रांसफर, शिक्षा विभाग में हड़कंप • चेन्नई सुपर किंग्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बदलाव, मोहित शर्मा बने नई गेंदबाजी कोच • मेरठ MLC मतगणना केंद्र पर हंगामा: वशिष्ठ और दरोगा की तीखी बहस • केरल में 33 सप्ताह के गर्भवती बच्चे का जन्म, माता‑पिता से अलग रखने का कोर्ट निर्णय • भारत से पाकिस्तान की बढ़ती आयात‑निर्भरता का खुलासा • मुरादाबाद में युवक की हत्या: प्रेमिका के घर लाश मिली, मामला अभी भी अनसुलझा • यूपी टीजीटी भर्ती में आरक्षण विवाद: 17,735 पदों का बंटवारा स्पष्ट हुआ • खराब आईफोन डुओ को बदलकर नया फोन देगी एपल: स्क्रीन में आ रही शिकायतों के बाद लिया फैसला, जानें कैसे बदलें? • संसद जाने से पहले हिरासत में लिए गए राजद सांसद, लोकसभा अध्यक्ष से क्या गुहार लगाई? • साइक्लोन अर्नब की लैंडफॉल स्पीड 150 किमी/घंटा, तट पर गंभीर खतरा • बरेली में सुहाग के त्योहार पर आभूषणों का खुमार, महिलाओं को पसंद आ रहे कम वजन के गहने • तीनों लाशें रखकर हंगामा, दस थानों की पुलिस तैनात, चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड • जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव मिला, रांची-पटना ट्रेन में लापता • शादी के पंजीकरण में उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड पर्याप्त नहीं, जन्मतिथि का सत्यापन अनिवार्य • उपाध्यक्षों के बीच मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व घटा, केवल एक ही सदस्य चुना गया • निक्की मिनाज और कार्डी बी का विवाद: सैंडल से लेकर सार्वजनिक तंज तक • अब परीक्षा केवल अपने राज्य में, शहर चयन नियम बदले •