Saturday, 14 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

सरकारी स्कूलों के 'कायाकल्प' का दावा, पर ज़मीनी हक़ीक़त क्या कहती है?

Ajay Tiwari
13 November 2026 • 0 • 32
सरकारी स्कूलों के 'कायाकल्प' का दावा, पर ज़मीनी हक़ीक़त क्या कहती है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 मई 2025 को एक कार्यक्रम में दावा किया था कि राज्य के अमूमन सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोज़िट स्कूलों का कायाकल्प कर दिया गया है और जो दो-तीन प्रतिशत स्कूल बचे हैं उन्हें भी अगले एक साल में दुरुस्त कर लिया जाएगा.

उनके इस दावे के एक साल बाद बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम ने उत्तर प्रदेश के पाँच ज़िलों के 25 स्कूलों का जायज़ा लिया और जानने की कोशिश की कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों के ज़मीनी हालात क्या हैं.

हमारी इस पड़ताल पर राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में स्कूल हैं और जहां जहां से शिकायतें आती हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है, कुछ स्कूलों के आधार पर राज्य की सभी स्कूलों का आकलन नहीं किया जा सकता है.

बहरहाल इस पड़ताल के लिए हमने यूपी में तक़रीबन 1200 किलोमीटर का सफ़र तय किया और शुरुआत गोरखपुर के एक ऐसे सरकारी प्राथमिक विद्यालय से की जो किराये के मकान में चलता मिला.

इस मकान में घुसते ही अंधेरे में डूबे गलियारे में ज़मीन पर टाट पट्टी बिछाकर पहली से पांचवी क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं.

शिक्षकों का कहना है कि वह बच्चों को खुली रोशनी में इसलिए नहीं बिठा पातीं क्योंकि पीछे वॉशरूम है, उससे बदबू आती रहती है.

स्कूल की इंचार्ज संगीता मौर्या के मुताबिक़ बच्चों को ऐसी असुविधाओं के बीच पढ़ाने में बहुत परेशानी होती है, पर साल के चार से छह महीने ऐसे ही गुज़ारने पड़ते हैं.

इस स्कूल का अपना भवन बाढ़ के कारण पानी में डूबा हुआ है. ये कोई पहली बार नहीं है, बाढ़ की वजह से ऐसा हर साल होता है.

वह कहती हैं, ''हर साल पत्रकार लोग आते हैं, हर साल हमलोग समस्याएं गिनाते हैं. लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता.''

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

इसके बाद हम गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय (रेलवे, बोलिया) पहुंचे वहां निर्माण के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची.

यहां की टीचर रचना ने हमसे कहा, ''थोड़ी रोशनी होती, पंखा चलता, स्मार्ट क्लास हो जाता तो अच्छा हो जाता. बच्चे भी आकर्षित होते, स्कूल में रुकते.'' यूडाइस+ के मुताबिक़, इस विद्यालय का निर्माण 1962 में हुआ था.

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का यूडाइस+ यानी यूनिफ़ाइड ड्रिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस देशभर के स्कूलों से जुड़ी जानकारी जुटाने का एक ऑनलाइन डेटाबेस है.

इसमें स्कूलों की संख्या, बच्चों के दाखिले, शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूलों में बिजली, पानी, शौचालय, क्लासरूम और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा डेटा दर्ज किया जाता है.

वहीं गोरखपुर के एक अन्य स्कूल में हमें छत टिन की होने की वजह से बरसात में पानी टपकने और गर्मी के दिनों में बेतहाशा गर्मी महसूस होने की शिकायत मिली.

इस स्कूल की इंचार्ज निर्मला हमें बारिश में टपकते छत के वीडियोज़ दिखाते हुए कहती हैं कि कभी-कभी बारिश में स्थिति ऐसी हो जाती है कि बच्चों को वापस घर भेजना पड़ता है, कमज़ोर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो गई है.

इन तीन स्कूलों के अलावा हम गोरखपुर के जिन दो अन्य स्कूलों में गए वहां के हालात हमें अच्छे दिखाई दिए. पक्के भवन, साफ़ पानी, शौचालय, स्मार्ट क्लासरूम जैसी तमाम सुविधाएं यहां मौजूद थीं.

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले से प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ताल्लुक रखती हैं.

हम संभल के छह सरकारी स्कूलों में गए, उनमें से दो बिना भवन के चल रहे थे और दो में कमरों की कमी थी. जिसके कारण शिक्षक बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाते नज़र आए.

संभल के गुन्नौर का उच्च प्राथमिक विद्यालय बीते तीन साल से बिना भवन के चल रहा है.

स्कूल के हेडमास्टर चिंतामणि बताते हैं, "साल 2023 में स्कूल की पुरानी जर्जर इमारत तोड़ दी गई थी. नए भवन की मांग की गई, भवन स्वीकृत भी हो चुका है, लेकिन निर्माण के लिए पैसा कब आएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है."

संभल के कुछ और स्कूलों से ऐसी ही तस्वीरों को क़ैद करते हुए हम पहुंचे ज़िले के ही एक पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय.

पीएम श्री स्कूल राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ही आते हैं लेकिन इनके विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार से आता है. फिर भी यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेंच-डेस्क नहीं हैं.

संभल के बाद हम अलीगढ़ पहुंचे. यह राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का ज़िला है.

बीते 10 सितंबर को इस ज़िले के भमोरी खुर्द गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल के भवन को जर्जर बताकर पढ़ने से इनकार कर दिया. विभाग ने जल्द कार्रवाई का भरोसे दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

यूडाइस+ पोर्टल के मुताबिक़, इस स्कूल के सभी पांच कमरे अच्छी स्थिति में हैं लेकिन अंदर जाने पर आपको टूटे छज्जे, कमज़ोर सीलिंग और सीढ़ी के नीचे बेंच लगाकर पढ़ते बच्चे दिखाई देते हैं.

कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल एक टीचर हैं.

ऐसी ही स्थिति नज़दीक के प्राथमिक विद्यालय की भी है, जो एक प्रिंसिपल और एक शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है.

ज़िले के बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार कहते हैं, ''हमारे प्राथमिक विद्यालय दो कैडर में आते हैं - एक नगरीय कैडर और दूसरा ग्रामीण कैडर. नगरीय कैडर में कुछ शिक्षकों की कमी रही है. इसे दूर करने के लिए शासन स्तर से 11 हज़ार से अधिक पदों की औपचारिक मांग आयोग को भेजी जा चुकी है."

हालांकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझता यह अकेला ज़िला नहीं है.

समाजसेवी और शिक्षाविद संदीप पांडेय लखनऊ के एक स्कूल की स्थिति का ब्योरा देते हुए कहते हैं कि यहां एक स्कूल में पांच सौ बच्चों पर सिर्फ़ दो नियमित शिक्षक हैं.

वह सवाल करते हैं, ''शिक्षकों की भर्ती हो नहीं रही, बच्चों की संख्या गिरती जा रही है. 26 हज़ार विद्यालय बंद कर दिए गए हैं. जो शिक्षक नियुक्त हैं, उनमें से कोई कमरे में बैठकर रजिस्टर भर रहा है या जनगणना की ड्यूटी में लगा है. हम बच्चों के भविष्य के साथ इतना बड़ा समझौता सिर्फ़ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों में ग़रीब परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं.''

उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से एक चुनौती रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साल 2025-26 के बजट दस्तावेज़ में प्रदेश के इन दोनों स्तरों पर क़रीब 1 लाख 37 हज़ार शिक्षक पद खाली होने की बात दर्ज है.

इनमें 59,882 पद सीधी भर्ती और बाक़ी पद प्रोमोशन से जुड़े हैं.

यूडाइस+ 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात 19:1 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 21:1 है.

आरटीई एक्ट के तहत इन दोनों स्तरों के लिए 30:1 (30 स्टूडेंट पर 1 टीचर) और 35:1 (35 स्टूडेंट पर 1 टीचर) का मानक तय है.

यानी प्रदेश का औसत अनुपात निर्धारित मानकों के भीतर है. पर प्रदेश का औसत अनुपात हर स्कूल की स्थिति नहीं बताता. आरटीई एक्ट की धारा 25 के मुताबिक़, निर्धारित छात्र-शिक्षक अनुपात हर स्कूल में बनाए रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सरकारी विद्यालयों की स्थिति बेहतर दिखती है. हालांकि कुछ मामलों को लेकर यहां भी काम किया जाना बाक़ी है.

वाराणसी ज़िले के प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ सदस्य सनत कुमार सिंह ने कहा, ''मेरी जानकारी में अभी दस-पंद्रह प्रतिशत स्कूल ऐसे हैं जहां फ़र्नीचर का काम बाक़ी है. सफ़ाईकर्मी नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है.''

साल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं सुधारने के लिए ऑपरेशन 'कायाकल्प' शुरू किया था.

इसके तहत 19 पैरामीटर तय किए गए. इनमें पीने का साफ़ पानी, लड़के और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, बिजली, सुरक्षित चारदीवारी, स्कूल की इमारत और बच्चों के बैठने के लिए फ़र्नीचर जैसी सुविधाएं शामिल थीं.

मई 2025 में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी थी कि 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत 1,32,852 परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प पर अब तक क़रीब 11 हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च किए जा चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालय उन सरकारी स्कूलों को कहते हैं जिन्हें बेसिक शिक्षा विभाग चलाता है.

यूडाइस प्लस, नीति आयोग और बेसिक शिक्षा विभाग यूपी के मुताबिक़, "प्रदेश के 1,32,852 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 45,000 स्कूलों में अभी भी पर्याप्त फ़र्नीचर नहीं है."

"6,957 स्कूल ऐसे हैं जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची. 576 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी का कोई चालू स्रोत नहीं है."

"2,261 स्कूलों में लड़कियों के शौचालय चालू हालात में नहीं हैं. इनमें 28 स्कूल ऐसे हैं जहां लड़कियों का शौचालय है ही नहीं."

इन शौचालयों की सफ़ाई और रख-रखाव भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि स्कूलों में नियमित सफ़ाईकर्मी की व्यवस्था नहीं है.

इन आंकड़ों पर बेसिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना था, "ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर में से हमें दो पर काम करने की ज़रूरत है - फ़र्नीचर और कंप्यूटर/स्मार्ट क्लासरूम. सरकार ने दोनों के लिए बजट रखा है."

"बाकी 17 पैरामीटर, जैसे पानी, मोटर, शौचालय और ब्लैकबोर्ड, अधिकांश स्कूलों में ठीक हैं. हां, कुछ चीज़ें बनती हैं, फिर ख़राब हो जाती हैं. इसके लिए स्कूलों को कम्पोज़िट ग्रांट दी जाती है."

"आप जिन स्कूलों में शिकायतों की बात कर रही हैं, उन्हें अनुपात में भी देखे जाने की ज़रूरत है कुछ स्कूलों के मामलों के आधार पर पूरे सिस्टम की स्थिति का आकलन नहीं करना चाहिए."

बुनियादी सुविधाओं के अलावा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षा के लिए विकल्प बहुत कम हैं. यहां के स्कूलों में करीब 98.18% प्राथमिक और उच्च प्राथमिक ही हैं. यानी इन स्कूलों में आठवीं तक की पढ़ाई की ही व्यवस्था है.

प्रदेश में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या महज़ 2,485 है, जो कुल सरकारी स्कूलों का 1.82 फ़ीसदी है.

इस साल जुलाई और अगस्त महीने में यूपी में हमने बड़े स्तर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी मांगों के साथ सड़कों पर उतरते देखा. आज़मगढ़, कानपुर, हमीरपुर, बिजनौर, लखनऊ, कन्नौज, उन्नाव, मेरठ, महोबा, लखनऊ, बाराबंकी और फ़तेहपुर में भी ज़ेन एल्फ़ा के प्रोटेस्ट हुए.

स्कूल की बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने की मांग वाले ऐसे ही एक प्रोटेस्ट का चेहरा बने थे फ़तेहपुर के रहने वाले अंकुर सोनकर, जो 27 जुलाई अपने साथ पढ़ने वाले अन्य सैकड़ों स्टूडेंट्स के साथ फ़तेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए थे.

इमेज स्रोत, BBC/?

अंकुर याद करते हैं, ''वहां पर काफ़ी समय से समस्याएं थीं - जैसे शौचालय में गेट न होना, सफ़ाई न होना, बच्चों को किताबें न मिलना, पानी सही ढंग से साफ़ नहीं मिलता था, रूम में पंखे नहीं लगे थे.''

हमें कई स्कूलों में यह कहकर एंट्री नहीं दी गई कि हमें ऊपर से आदेश है. कई स्कूलों में शिक्षक इन मुद्दों पर खुलकर बोलने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें विभागीय कार्रवाई का डर है, और स्कूलों की बदहाली सामने लाने वालों को एफ़आईआर का.

दो महीने बाद आज अंकुर के स्कूल की सुविधाएं कुछ हद तक दुरुस्त हो गई हैं, पर उत्तर प्रदेश के हज़ारों स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं के इंतज़ार में हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
दिल्ली हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी, यात्रियों ने गर्म कपड़े पहने • व्यापारी पर आयकर जांच: शादी में 10 किलोग्राम सोना बाँटा, दिवाली पर गोल्ड गिफ्ट भी • पूरी किराया पर आधी बर्थ, क्या व्यवस्था समाप्त होगी? • अमेरिका में 15,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित: तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंड स्टॉप • रेलवे ने श्रमजीवी समेत 12 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा किया खत्म, 75 रुपये तक घटेगा किराया • खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप: सुबह-सुबह तेज़ झटके से लोगों में अफरा-तफरी • एक्सप्रेसवे पर ध्वनि‑भारी विस्फोट, दो यात्रियों की मौत, कई घायल • धाराशिव में मोबाइल विवाद: बेटे ने पिता को लोहे के पाइप से मारकर हत्या कर दी • प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित, कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पर नमन किया • गुजरात दंगों की जांच करने वाले अधिकारी ने कहा: आग जानबूझकर नहीं लगाई गई • अक्षरा सिंह ने छठी मइया की पूजा में गंगा में डुबकी लगाई • EPFO ने दी 15 नवंबर तक की डेडलाइन, अक्टूबर 2026 के PF अंशदान को समय पर जमा करें • बाराबंकी में तीन बेटियों संग मां ने किया सुसाइड, पति से अक्सर कहती थी- मेरे बाद बेटियों का क्या होगा • ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार पर हमला किया: क्या है इसका रणनीतिक महत्व? • ‘कम से कम लोग मुझे तो देखते हैं’, समय रैना ने किया तंज, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब • संसद के सदस्य अभिषेक बेंर्ज़ी पर कोलकाता पुलिस का समन: किस मामले में हुई कार्रवाई? • छठ पूजा के दौरान 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष गाड़ियों का संचालन • शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ FIR, सोनिया गांधी टिप्पणी को लेकर विवाद • बाराबंकी में ट्रेन दुर्घटना: महिला और तीन बच्चियों की मौत, पति ने इलाज के खर्च की चिंता बताई • आज का खरना, पूजा के समय और सही विधि – छठा मइया की उपासना कब करें • तीन युवकों की मौत, चार घायल • गुरनूर बरार को टेस्ट स्क्वाड में शामिल, वनडे में अनुपलब्ध • छठ पूजा के दौरान 450 से अधिक स्थानों पर पुलिस तैनाती, 40 प्रमुख स्थल अतिसंवेदनशील • भक्तों के बीच भीड़, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन हेतु परिक्रमा मार्ग पर उमड़ती भीड़ • बिहार में 'नीतीश सेतु' पर सियासी उलझन, रोहिणी आचार्य ने नामकरण पर सवाल उठाए • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म के आरोप, भाजपा ने किया हमला • गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया, कुलदीप को रिलीज़ के पीछे का कारण • रोज़ 45 रुपये बचाकर 100 साल तक मिलें 40 हज़ार रुपये की गारंटी • यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, चालक की चतुराई से 40 यात्रियों को बचाया गया • घाटमपुर उप डाकघर घोटाला: 12 खाताधारकों की जमा राशि डूबी, 600,000 रुपये नकली निकाले • शरद कपूर ने मांगा काम: बताया कैसी मुसीबतों से जूझे; मदद के लिए आगे आईं जया भट्टाचार्या, शेयर किया वीडियाे • पुणे के दो लोकप्रिय रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड, सफाई में लापरवाही उजागर • महाराष्ट्र की परंपरा और विवाह की उलझन: फ़िल्म 'गोंधल' का गहन विश्लेषण • कुलचे की रेहड़ी से इंडिया अंडर-19 तक पहुंचने की कहानी • शाहरुख खान की 1.8 करोड़ की लिमिटेड बेबी ब्लू घड़ी, दुनिया में केवल 22 टुकड़े • संघर्ष और दृढ़ता की कहानियाँ • बीजिंग ने दिल्ली‑जैसी धुंध को कैसे सुधारा: पाँच साल की योजना से हवा में बदलाव • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, गुरनूर बराड़ और मैट हेनरी पर चर्चा • दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता: एक्यूआई 400 से ऊपर, नोएडा सेक्टर 62 पर 439 • उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम क्यों हुए, CM योगी ने दिया कारण • दिल्ली हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी, यात्रियों ने गर्म कपड़े पहने • व्यापारी पर आयकर जांच: शादी में 10 किलोग्राम सोना बाँटा, दिवाली पर गोल्ड गिफ्ट भी • पूरी किराया पर आधी बर्थ, क्या व्यवस्था समाप्त होगी? • अमेरिका में 15,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित: तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंड स्टॉप • रेलवे ने श्रमजीवी समेत 12 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा किया खत्म, 75 रुपये तक घटेगा किराया • खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप: सुबह-सुबह तेज़ झटके से लोगों में अफरा-तफरी • एक्सप्रेसवे पर ध्वनि‑भारी विस्फोट, दो यात्रियों की मौत, कई घायल • धाराशिव में मोबाइल विवाद: बेटे ने पिता को लोहे के पाइप से मारकर हत्या कर दी • प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित, कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पर नमन किया • गुजरात दंगों की जांच करने वाले अधिकारी ने कहा: आग जानबूझकर नहीं लगाई गई • अक्षरा सिंह ने छठी मइया की पूजा में गंगा में डुबकी लगाई • EPFO ने दी 15 नवंबर तक की डेडलाइन, अक्टूबर 2026 के PF अंशदान को समय पर जमा करें • बाराबंकी में तीन बेटियों संग मां ने किया सुसाइड, पति से अक्सर कहती थी- मेरे बाद बेटियों का क्या होगा • ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार पर हमला किया: क्या है इसका रणनीतिक महत्व? • ‘कम से कम लोग मुझे तो देखते हैं’, समय रैना ने किया तंज, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब • संसद के सदस्य अभिषेक बेंर्ज़ी पर कोलकाता पुलिस का समन: किस मामले में हुई कार्रवाई? • छठ पूजा के दौरान 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष गाड़ियों का संचालन • शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ FIR, सोनिया गांधी टिप्पणी को लेकर विवाद • बाराबंकी में ट्रेन दुर्घटना: महिला और तीन बच्चियों की मौत, पति ने इलाज के खर्च की चिंता बताई • आज का खरना, पूजा के समय और सही विधि – छठा मइया की उपासना कब करें • तीन युवकों की मौत, चार घायल • गुरनूर बरार को टेस्ट स्क्वाड में शामिल, वनडे में अनुपलब्ध • छठ पूजा के दौरान 450 से अधिक स्थानों पर पुलिस तैनाती, 40 प्रमुख स्थल अतिसंवेदनशील • भक्तों के बीच भीड़, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन हेतु परिक्रमा मार्ग पर उमड़ती भीड़ • बिहार में 'नीतीश सेतु' पर सियासी उलझन, रोहिणी आचार्य ने नामकरण पर सवाल उठाए • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म के आरोप, भाजपा ने किया हमला • गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया, कुलदीप को रिलीज़ के पीछे का कारण • रोज़ 45 रुपये बचाकर 100 साल तक मिलें 40 हज़ार रुपये की गारंटी • यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, चालक की चतुराई से 40 यात्रियों को बचाया गया • घाटमपुर उप डाकघर घोटाला: 12 खाताधारकों की जमा राशि डूबी, 600,000 रुपये नकली निकाले • शरद कपूर ने मांगा काम: बताया कैसी मुसीबतों से जूझे; मदद के लिए आगे आईं जया भट्टाचार्या, शेयर किया वीडियाे • पुणे के दो लोकप्रिय रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड, सफाई में लापरवाही उजागर • महाराष्ट्र की परंपरा और विवाह की उलझन: फ़िल्म 'गोंधल' का गहन विश्लेषण • कुलचे की रेहड़ी से इंडिया अंडर-19 तक पहुंचने की कहानी • शाहरुख खान की 1.8 करोड़ की लिमिटेड बेबी ब्लू घड़ी, दुनिया में केवल 22 टुकड़े • संघर्ष और दृढ़ता की कहानियाँ • बीजिंग ने दिल्ली‑जैसी धुंध को कैसे सुधारा: पाँच साल की योजना से हवा में बदलाव • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, गुरनूर बराड़ और मैट हेनरी पर चर्चा • दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता: एक्यूआई 400 से ऊपर, नोएडा सेक्टर 62 पर 439 • उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम क्यों हुए, CM योगी ने दिया कारण •