Saturday, 21 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी और अदालत के चक्कर लगा रही हूं'; श्रावणी राणे और मोहम्मद फ़ैज़ का मामला क्या है?

Ajay Tiwari
21 November 2026 • 0 • 27
हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी और अदालत के चक्कर लगा रही हूं'; श्रावणी राणे और मोहम्मद फ़ैज़ का मामला क्या है?

इमेज स्रोत, shravani rane

"वे राजनीति के नाम पर हमें परेशान कर रहे हैं. हम राजनीति में नहीं हैं, तो हमें क्यों परेशान किया जा रहा है? मेरे हाथों पर लगी मेहंदी भी नहीं हटी है और मैं अदालतों के चक्कर लगा रही हूं."

22 वर्षीय श्रावणी राणे और 26 वर्षीय मोहम्मद फ़ैज़ ने अक्तूबर 2026 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी.

हालांकि, श्रावणी की मां ने मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में श्रावणी के जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मोहम्मद फ़ैज़ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र में मार्च 2026 में, राज्य सरकार ने धर्म की स्वतंत्रता से जुड़ा विधेयक पारित किया था. इसके अनुसार, जबरन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण के लिए सज़ा का प्रावधान है. कानून में धर्मांतरण की प्रक्रिया भी बताई गई है.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और श्रावणी की मां नीलेशा राणे कुछ दिन पहले मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन गए थे. इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की.

श्रावणी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं, दोनों साल 2022 से एक-दूसरे से प्यार करते हैं.

श्रावणी ने कहा कि हम दोनों के परिवारों को पहले से ही इसके बारे में पता था. दरअसल, हम दोनों एक-दूसरे के परिवारों को जानते हैं. मुलाक़ातें भी हुई थीं.

यह कहते हुए श्रावणी ने अपने मोबाइल फोन पर अपनी मां और मोहम्मद फ़ैज़ के केक खाने की एक तस्वीर भी दिखाई.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

लेकिन अब, शादी के बाद उसके पति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. और शादी के कुछ ही दिनों के भीतर श्रावणी को अग्रिम ज़मानत के लिए पहले पुलिस स्टेशन और फिर अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

श्रावणी का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक था. वह अपनी मां से फ़ोन पर बात भी कर रही थी.

लेकिन अचानक ख़बर आई कि श्रावणी के पति मोहम्मद फ़ैज़ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है. श्रावणी को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया.

दिंडोशी सत्र न्यायालय ने महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 के तहत मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में अभियुक्त मोहम्मद फ़ैज़ अकबर ख़ान को अग्रिम ज़मानत दे दी है.

अदालत ने 50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक ज़मानतदार के आधार पर ज़मानत देने का आदेश दिया.

अदालत ने अभियुक्त को अगले 90 दिनों तक हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच संबंधित पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा, लगाई गई शर्तें ये हैं कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करें, शिकायतकर्ता या गवाहों से संपर्क न करें, जांच में सहयोग करें, जांच अधिकारी को 7 दिनों के भीतर अपना आवासीय पता और संपर्क जानकारी प्रदान करें, और अदालत की अनुमति के बिना देश न छोड़ें.

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन होने पर ज़मानत रद्द की जा सकती है.

इमेज स्रोत, shravani rane

बीबीसी न्यूज़ मराठी से बात करते हुए श्रावणी राणे ने कहा, "मेरा बयान दर्ज किया गया. मैंने पुलिस को बताया कि मैं अपनी मर्जी से आई थी. मैंने अपनी मर्जी से शादी की है. मैंने उससे प्यार किया इसलिए शादी की."

"मैंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड श्रावणी नीलेश राणे के नाम पर हैं. मेरे पति को इससे कोई आपत्ति नहीं है, तो इन लोगों को क्या समस्या है?"

श्रावणी का कहना है कि कोर्ट में शादी के बाद पारिवारिक रिसेप्शन के निमंत्रण पत्र में श्रावणी का नाम "श्रावणी निलेशा राणे" के साथ "आयशा" भी लिखा गया था, जिससे लोगों में यह धारणा बन गई कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है.

हालांकि, श्रावणी का कहना है कि उन्होंने अब तक धर्म परिवर्तन नहीं किया है.

उन्होंने कहा, "मैंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. हमारी शादी का रिसेप्शन हुआ था. क्या उस कार्ड पर लिखा नाम इसका सबूत है?"

"वे मुझे मेरे कपड़ों से आंक रहे हैं. सिर्फ़ इसलिए कि मैं अपनी मर्ज़ी से कपड़े पहनती हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है. मेरा नाम बड़े अक्षरों में लिखा है, श्रावणी, वे मुझे प्यार से आयशा बुलाते हैं."

इस मामले में श्रावणी की मां नीलेशा राणे ने मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में जबरन धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई है.

इससे पहले उन्होंने श्रावणी के लापता होने की शिकायत भी की थी. हालांकि, श्रावणी का कहना है कि उनकी अपनी मां से फोन पर बात हुई थी.

साथ ही, शादी के बाद वे स्वयं पुलिस स्टेशन गई थीं और वहां अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी जमा कराया था.

मोहम्मद फ़ैज़ के ख़िलाफ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्होंने दिंडोशी अदालत में अग्रिम ज़मानत के लिए आवेदन दिया है. इस मामले की सुनवाई फ़िलहाल अदालत में चल रही है.

मोहम्मद फ़ैज़ के वकील क़रीम पठान ने कहा, "लड़का मुस्लिम है, लड़की हिंदू है. उनकी शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी. रिसेप्शन कार्ड पर आयशा लिखा होने के कारण लोगों ने मान लिया कि लड़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया है."

मोहम्मद फ़ैज़ को अग्रिम ज़मानत मिलने के बाद उनके वकील करीम पठान ने कहा, "यह कानून अभी भी उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है. इस कानून का दुरुपयोग करके एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाया गया. हालांकि, सत्र न्यायालय में जिस तरह से मामला पेश किया गया, उससे यह साबित हुआ कि यह एफ़आईआर और आरोप ग़लत थे. यह हमारे और दंपति के लिए एक बड़ी जीत है."

श्रावणी ने आरोप लगाया है कि हिंदू-मुस्लिम विवाह होने के कारण उनके साथ राजनीति की जा रही है.

इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा, "जिस तरह 22 वर्षीय हिंदू लड़की को फंसाया गया और उस पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया गया, उसे लेकर जब लड़की की मां कोशिशें करने लगीं, तब उससे पहले ही उस युवक ने स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत शादी कर ली."

उन्होंने कहा, "इसके तीन हफ़्ते बाद मुस्लिम रीति-रिवाज़ से निकाह किया गया. इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है. पहले लड़की को फंसाया गया, फिर शारीरिक संबंध बनाए गए और उसके बाद शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया गया."

सोमैया ने आरोप लगाया, "धर्म परिवर्तन विरोधी क़ानून के तहत यह एक अपराध है. इस मामले में केस दर्ज हो चुका है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है."

उन्होंने यह भी कहा कि लड़की की मां को न्याय मिलेगा.

दूसरी ओर, श्रावणी ने अपने पति के ख़िलाफ़ लगे आरोपों को ख़ारिज किया है और कहा है कि इस मामले में राजनीति हो रही है.

श्रावणी कहती हैं, "किरीट सोमैया ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे मजबूर किया गया. उन्हें किसने बताया? उन्होंने मुझे कभी देखा ही नहीं. हम पांच साल से रिलेशनशिप में हैं."

श्रावणी ने यह सवाल भी उठाया है, "हमें राजनीति के लिए क्यों सताया जा रहा है?"

इमेज स्रोत, shravani rane

श्रावणी राणे ने यह भी दावा किया है कि उनके परिवार को इस बात का अंदाजा था कि उनका अफ़ेयर चल रहा है और हमारे बीच पारिवारिक संबंध थे.

वह कहती हैं, "मेरे परिवार को पता था कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है. मेरी माँ भी उससे बात करती थी. घर में सबको पता था कि मैं उनके घर जाती थी और वह मेरे घर आता था. सबको पता था, लेकिन मेरी माँ को खु़द भी नहीं पता था कि वह क्या कह रही हैं. मेरे पास केक खाते हुए उनकी एक तस्वीर भी है."

श्रावणी ने यह भी कहा कि प्रेम विवाह को धार्मिक और राजनीतिक नज़रिए से नहीं देखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे के कारण हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.

"हमारी शादी को एक महीना हो गया है. हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. हमने एक-दूसरे से प्यार करने की वजह से शादी की है. जाति और धर्म हमारे लिए कोई मायने नहीं रखते. प्यार धर्म के आधार पर नहीं होता. प्यार कहीं भी, किसी से भी हो सकता है."

वह आगे कहती हैं, "हमने प्यार के लिए शादी की. हमने साथ रहने के लिए शादी की. हमें नहीं पता था कि हमारी शादी एक धार्मिक मुद्दा बन जाएगी. मेरे पति मराठी धर्म का पालन करते हैं. मेरी सास स्वयं हिंदू धर्म से हैं."

श्रावणी की मां नीलेशा राणे ने दावा किया है कि उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास धर्म परिवर्तन का वीडियो है.

बीबीसी न्यूज़ मराठी से बात करते हुए नीलेशा राणे ने कहा, "अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया, तो काज़ी के वहां बैठे होने का वो वीडियो कहां से आया जो मुझे मिला? उसने ही तो उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया था, है ना? शादी की रस्म मराठी में क्यों नहीं हुई? वो उसे पहले से ही धमका रहा था, लेकिन फिर भी उसने शादी कर ली. यह साफ़ है कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है."

श्रावणी की मां ने अदालत से न्याय की मांग की है और मांग की है कि उनकी बेटी को उन्हें वापस सौंप दिया जाए. नीलेशा राणे ने यह भी कहा कि उन्होंने मई 2026 में धर्मांतरण के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

नीलेशा राणे कहती हैं, "उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है. मैं इसे स्वीकार नहीं करती. मैं इस शादी को स्वीकार नहीं करती. मुझे अपनी बेटी वापस चाहिए. अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, तो वह बुर्का क्यों पहन रही है? मैंने केक इसलिए खिलाया क्योंकि वह उसका दोस्त था."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
प्रयागराज में नाटकीय कार्यक्रम से नियमों के महत्व पर जागरूकता • शुबमन गिल के 98 पर आउट, डीआरएस से उलटा फैसला, मैदान में हाई‑वोल्टेज माहौल • बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने जयपुर को भारत की पहली योजनाबद्ध नगरी बनाया • जननायक एक्सप्रेस में बवाल: तीन बेटियों समेत छह पर केस, जीआरपी सिपाही के मां को पीटने का वीडियो भी आया सामने • फ्लाइट में सोनू निगम को मिला सरप्राइज, सिंगर को फैंस का तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट • मधुरेंद्र कुमार ने 5 सेमी पत्ते पर पीएम, सम्राट, नीतीश की सूक्ष्म तस्वीरें उकेरी • रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन के शेड्यूल और प्रगति पर दी नई जानकारी • नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात • KBC सीजन 18 में जलगांव के भूषण ठाकरे बने पहले करोड़पति, UPSC की तैयारी में संघर्ष की कहानी • सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है, फिर भी राष्ट्रीय टीम में नहीं मिलेगी जगह • PM मोदी के सामने CM सम्राट ने बिहार विकास योजना का खुलासा, महागठबंधन पर तीखा हमला • मेटा के कार्यालयों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में • सीएम योगी की माँ का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ • उत्तरी प्रदेश में एक माँ ने चार साल तक दुआ‑और‑दवा से माँ बनने की कोशिश की, अब बेटी सोनी को छोड़ने की सोच रही है • बरेली में एलआईसी को मैच्योरिटी पर कम भुगतान के बाद 1.10 लाख रुपये लौटाने का आदेश • EPFO ने 90% निकासी और 3‑दिन में क्लेम सेटलमेंट सहित 8 प्रमुख नियम बदलाव • हिंदी में आज की ताज़ा खबरें: राजनीति, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी और शिक्षा पर नवीनतम अपडेट • क्या एआई से लैस हैकरों और बैंकों की आईटी टीमों के बीच साइबर जंग शुरू हो गई है? • छह महीने पहले ब्याही नवविवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; ससुराल वाले फरार • प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का बाप, सांसें थाम नीचे खड़े रहे पत्नी-बच्चे • हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी और अदालत के चक्कर लगा रही हूं'; श्रावणी राणे और मोहम्मद फ़ैज़ का मामला क्या है? • दादा साहब फाल्के पुरस्कार में टेलर स्विफ्ट का नाम, भारतीय सरकार की भूमिका पर चर्चा • रुहेलखंड में खोई सियासी ताकत तलाशने उतरी कांग्रेस, रैली के जरिये किया चुनावी तैयारियों का शंखनाद • क्लैट 2027 का प्रवेश पत्र जारी: छह दिसंबर को परीक्षा, एनएलयू ने अभ्यर्थियों से की क्या अपील? देखें नोटिस • बजाज पल्सर RS200 का नया मॉडल लॉन्च, 5‑इंच TFT डिस्प्ले और बढ़ी पावर • एटीएस की पूछताछ के बाद युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, परिजन बोले- किया गया प्रताड़ित • अवध ओझा ने युवाओं को प्रेम‑रिश्तों पर दी स्पष्ट दिशा‑निर्देश • फेंग चेंग बाओ की नई फुल‑साइज़ प्लग‑इन हाइब्रिड SUV टीआई 9 लॉन्च, कीमत 38‑45 लाख रुपये • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: थाने के इलाके में दिनदहाड़े चल रहीं शराब की भट्ठियां, पुलिस की निगरानी पर सवाल • इंडसइंड बैंक ने पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया की सेवाएं समाप्त कीं, जानिए क्या है कारण • चीन‑पाकिस्तान सैन्य गठबंधन से भारत पर दोहरे मोर्चे का खतरा • पंजाब बोर्ड परीक्षा 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जनवरी में प्रैक्टिकल एग्जाम • रात में हुई मारपीट के बाद ट्रक चालक का शव फंदे पर मिला, भाई ने आत्महत्या का संदेह जताया • निखिल गुप्ता को 19 साल की जेल की सजा, अब उनके पास कौन से विकल्प? • ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत‑पाकिस्तान विवाद: बारिश में रद्द, नेट रन रेट से पाकिस्तान को चैंपियन घोषित • मारुति फ्रॉन्क्स ने 6 लाख से अधिक यूनिट्स डिस्पैच कर नया बिक्री माइलस्टोन बनाया • एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी और घटाव – विधानसभावार विवरण • ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी गैंग पर एक और रिपोर्ट दर्ज, आरके गोला के खिलाफ दो नए मामले • अमेरिका ने पाँच देशों पर AI चिप निर्यात पर प्रतिबंध, चिप वॉर तेज, NVIDIA पर दबाव बढ़ा • बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर • प्रयागराज में नाटकीय कार्यक्रम से नियमों के महत्व पर जागरूकता • शुबमन गिल के 98 पर आउट, डीआरएस से उलटा फैसला, मैदान में हाई‑वोल्टेज माहौल • बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने जयपुर को भारत की पहली योजनाबद्ध नगरी बनाया • जननायक एक्सप्रेस में बवाल: तीन बेटियों समेत छह पर केस, जीआरपी सिपाही के मां को पीटने का वीडियो भी आया सामने • फ्लाइट में सोनू निगम को मिला सरप्राइज, सिंगर को फैंस का तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट • मधुरेंद्र कुमार ने 5 सेमी पत्ते पर पीएम, सम्राट, नीतीश की सूक्ष्म तस्वीरें उकेरी • रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन के शेड्यूल और प्रगति पर दी नई जानकारी • नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात • KBC सीजन 18 में जलगांव के भूषण ठाकरे बने पहले करोड़पति, UPSC की तैयारी में संघर्ष की कहानी • सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है, फिर भी राष्ट्रीय टीम में नहीं मिलेगी जगह • PM मोदी के सामने CM सम्राट ने बिहार विकास योजना का खुलासा, महागठबंधन पर तीखा हमला • मेटा के कार्यालयों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में • सीएम योगी की माँ का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ • उत्तरी प्रदेश में एक माँ ने चार साल तक दुआ‑और‑दवा से माँ बनने की कोशिश की, अब बेटी सोनी को छोड़ने की सोच रही है • बरेली में एलआईसी को मैच्योरिटी पर कम भुगतान के बाद 1.10 लाख रुपये लौटाने का आदेश • EPFO ने 90% निकासी और 3‑दिन में क्लेम सेटलमेंट सहित 8 प्रमुख नियम बदलाव • हिंदी में आज की ताज़ा खबरें: राजनीति, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी और शिक्षा पर नवीनतम अपडेट • क्या एआई से लैस हैकरों और बैंकों की आईटी टीमों के बीच साइबर जंग शुरू हो गई है? • छह महीने पहले ब्याही नवविवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; ससुराल वाले फरार • प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का बाप, सांसें थाम नीचे खड़े रहे पत्नी-बच्चे • हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी और अदालत के चक्कर लगा रही हूं'; श्रावणी राणे और मोहम्मद फ़ैज़ का मामला क्या है? • दादा साहब फाल्के पुरस्कार में टेलर स्विफ्ट का नाम, भारतीय सरकार की भूमिका पर चर्चा • रुहेलखंड में खोई सियासी ताकत तलाशने उतरी कांग्रेस, रैली के जरिये किया चुनावी तैयारियों का शंखनाद • क्लैट 2027 का प्रवेश पत्र जारी: छह दिसंबर को परीक्षा, एनएलयू ने अभ्यर्थियों से की क्या अपील? देखें नोटिस • बजाज पल्सर RS200 का नया मॉडल लॉन्च, 5‑इंच TFT डिस्प्ले और बढ़ी पावर • एटीएस की पूछताछ के बाद युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, परिजन बोले- किया गया प्रताड़ित • अवध ओझा ने युवाओं को प्रेम‑रिश्तों पर दी स्पष्ट दिशा‑निर्देश • फेंग चेंग बाओ की नई फुल‑साइज़ प्लग‑इन हाइब्रिड SUV टीआई 9 लॉन्च, कीमत 38‑45 लाख रुपये • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: थाने के इलाके में दिनदहाड़े चल रहीं शराब की भट्ठियां, पुलिस की निगरानी पर सवाल • इंडसइंड बैंक ने पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया की सेवाएं समाप्त कीं, जानिए क्या है कारण • चीन‑पाकिस्तान सैन्य गठबंधन से भारत पर दोहरे मोर्चे का खतरा • पंजाब बोर्ड परीक्षा 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जनवरी में प्रैक्टिकल एग्जाम • रात में हुई मारपीट के बाद ट्रक चालक का शव फंदे पर मिला, भाई ने आत्महत्या का संदेह जताया • निखिल गुप्ता को 19 साल की जेल की सजा, अब उनके पास कौन से विकल्प? • ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत‑पाकिस्तान विवाद: बारिश में रद्द, नेट रन रेट से पाकिस्तान को चैंपियन घोषित • मारुति फ्रॉन्क्स ने 6 लाख से अधिक यूनिट्स डिस्पैच कर नया बिक्री माइलस्टोन बनाया • एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी और घटाव – विधानसभावार विवरण • ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी गैंग पर एक और रिपोर्ट दर्ज, आरके गोला के खिलाफ दो नए मामले • अमेरिका ने पाँच देशों पर AI चिप निर्यात पर प्रतिबंध, चिप वॉर तेज, NVIDIA पर दबाव बढ़ा • बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर •