आज बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है। बैंकिंग से जुड़ा कोई भी जरूरी अलर्ट हो, पैसे भेजने या निकालने की जानकारी हो या फिर OTP से जुड़ा काम, ज्यादातर सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या बैंक खाते में पुराना नंबर दर्ज है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है।
Step 1: अगर आपका बैंक इंटरनेट बैंकिंग के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है, तो यह सबसे आसान तरीका हो सकता है। इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internet Banking में लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद Profile, Personal Details, My Profile या Contact Details जैसे चेक करने जैसे ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं। इनमें Registered मोबाइल नंबर का ऑप्शन तलाशें।
इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। बैंक आपकी पहचान की पुष्टि के लिए OTP या दूसरे वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
अगर आप बैंक का मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार उसमें भी Profile या Settings सेक्शन जरूर चेक करें। आमतौर पर मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन Profile, Personal Information, Account Settings या Contact Details में मिल सकता है। वहां जाकर नया नंबर दर्ज करने के बाद बैंक की ओर से मांगा गया वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
कुछ बैंक ATM के जरिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं। अगर आपके बैंक में यह सुविधा उपलब्ध है, तो नजदीकी ATM पर जाकर यह काम किया जा सकता है। इसके लिए ATM में अपना डेबिट कार्ड डालकर PIN दर्ज करें। इसके बाद Registration, Mobile Number Update या Update Contact Details जैसे ऑप्शन में जाएं। पुराना और नया मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद बैंक के निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना कई वजहों से जरूरी है। सबसे पहले बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े SMS और अलर्ट इसी नंबर पर आते हैं। अगर कोई आपके अकाउंट से पैसे निकालता है या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करता है, तो सही मोबाइल नंबर होने पर आपको इसकी जानकारी जल्दी मिल सकती है। इसके अलावा कई बैंकिंग सेवाओं में OTP verification की जरूरत होती है। ऐसे में पुराना मोबाइल नंबर बैंक खाते में दर्ज रहने पर OTP से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
सबसे पहले केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। अगर मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया में कोई लिंक SMS या WhatsApp के जरिए भेजा जाता है, तो बिना जांचे उस पर क्लिक न करें। नंबर अपडेट होने के बाद एक छोटा ट्रांजैक्शन या बैंकिंग अलर्ट चेक कर सकते हैं कि नया नंबर सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं।
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sitesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!