टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार बढ़ रहा है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 90 पर्सेंट पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का जीएमपी गुरुवार शाम 83 पर्सेंट से अधिक पहुंच गया था। सब्सक्रिप्शन के मामले में भी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का IPO पहले ही दिन फुल हो गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का है।
300 रुपये शेयर का दाम, 270 रुपये पहुंच गया GMPटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO में शेयर का दाम 300 रुपये है। वहीं, शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 270 रुपये पहुंच गया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 570 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 90 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 28 अगस्त को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
पहले ही दिन मिला 5.95 गुना सब्सक्रिप्शनटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का IPO पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी के IPO को पहले दिन 5.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 9.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 12.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के IPO में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 0.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। IPO की 13 लॉट में 650 शेयर हैं।
क्या करती है टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स?टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शुरुआत साल 1990 में हुई है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) एक थर्मल इंजीनियरिंग एंड स्पेशलाइज्ड केबल मैन्युफैक्चरर है। कंपनी कस्टमाइज्ड टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स बनाती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स हैं। कंपनी कॉन्टैक्ट और नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्प्रेचर सेंसर्स भी बनाती है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) ने 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2026 तक 1000 से ज्यादा यूनीक कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराई हैं। कंपनी ने 80 से ज्यादा देशों को अपने प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट किए हैं। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 80.51 पर्सेंट थी, जो कि अब 65.67 पर्सेंट रह जाएगी। वीरेंद्र प्रकाश राठी, विनय राठी और प्रताप सिंह तालेसारा कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!