टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में लोगों का पैसा पहले ही दिन दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयर शुक्रवार को NSE में 111.33 पर्सेंट के फायदे के साथ 634 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 110.40 पर्सेंट के फायदे के साथ 631.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 300 रुपये था।लिस्टिंग के बाद शेयरों में मुनाफावसूलीबंपर लिस्टिंग के बाद टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयरों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर NSE में 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 600 रुपये पर पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी के शेयर लुढ़ककर 600 रुपये पर जा पहुंचे। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 20 अगस्त 2026 को खुला था और यह 24 अगस्त तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का था।
184 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का IPOटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ पर टोटल 184.22 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, कर्मचारियों का कोटा 124.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 314.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 302.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 50 शेयर थे।
क्या करती है टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स?टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शुरुआत साल 1990 में हुई है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड एक थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह कस्टमाइज्ड टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स शामिल हैं। कंपनी कॉन्टैक्ट और नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्प्रेचर सेंसर्स भी बनाती है। 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 1000 से ज्यादा यूनीक कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज दी हैं।
IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनीटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशंस के कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग, अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल करेगी। वीरेंद्र प्रकाश राठी, विनय राठी और प्रताप सिंह तालेसारा कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.51 पर्सेंट थी, जो कि अब 65.67 पर्सेंट रह गई है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!