11 अप्रैल को कानपुर में आयोजित एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में उद्योग जगत के प्रमुख खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्राप्त किये।
इस वर्ष के अवॉर्ड में सुपर हाउस ग्रुप ने 11 पुरस्कार जीत कर सबसे आगे रहकर उद्योग में अपनी पहचान बनाई।
पुरस्कारों को प्रमुख रूप से फिनिश्ड लेदर, फुटवियर कंपोनेंट, सैडलरी एंड हारनेस, लेदर ग्लव्स, फैशन एंड स्पोर्ट्स ग्लव्स, लेदर गुड्स, लेदर गारमेंट्स, नॉन लेदर फुटवियर और सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) जैसी श्रेणियों में बाँटा गया।
फिनिश्ड लेदर के 100–200 करोड़ के टर्नओवर वाले सेक्टर में मॉडल टेनर्स ओवरसीज एलएलपी प्रथम, करामात टैनिंग इंडस्ट्रीज 50–100 करोड़ में प्रथम और सुपर टेनरी द्वितीय रहे। 25–50 करोड़ के टर्नओवर में एवरेस्ट एक्सपोर्ट प्रथम और रहमान इंडस्ट्रीज द्वितीय रहे। 25 करोड़ के टर्नओवर में ओमेगा टेनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और अपर इंडिया टैनिंग इंडस्ट्रीज द्वितीय रहे।
फुटवियर कंपोनेंट के 200–300 करोड़ के टर्नओवर में होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रहे, जबकि 25–50 करोड़ में कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और नॉर्दर्न लेदर प्रोडक्ट्स द्वितीय रहे। 25 करोड़ के टर्नओवर में स्वदेशी एजेंसी प्रथम और अमीन टेनरी लिमिटेड द्वितीय रहे।
सैडलरी एंड हारनेस (लेदर) के 50–100 करोड़ के टर्नओवर में इब्राहिम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम रहे, जबकि 25–50 करोड़ में एलीना एक्सपोर्ट प्रथम और लेक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे। 25 करोड़ के टर्नओवर में गैलेक्सी इक्वेस्ट्रियन प्रथम और टैक एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे।
लेदर ग्लव्स (इंडस्ट्रियल) के 25 करोड़ के टर्नओवर में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे।
फैशन एंड स्पोर्ट्स ग्लव्स के 25 करोड़ के टर्नओवर में बाल्थर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और कंपीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे।
लेदर गुड्स के 50–100 करोड़ के टर्नओवर में खेमचंद हैंडीक्राफ्ट्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहे, जबकि 25–50 करोड़ में मैश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रथम और एवरेस्ट टेनरी प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे। 25 करोड़ के टर्नओवर में हाइटेक इंडस्ट्रीज प्रथम और फरहान एक्सपोर्ट्स द्वितीय रहे।
लेदर गारमेंट्स के 25–50 करोड़ के टर्नओवर में मलिक टैनिंग इंडस्ट्रीज प्रथम रहे, जबकि 25 करोड़ के टर्नओवर में आइकॉन डिजाइन प्रथम और रुक्स गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे।
नॉन लेदर फुटवियर के 25–50 करोड़ के टर्नओवर में रहमान इंडस्ट्रीज प्रथम और जामा कॉरपोरेशन द्वितीय रहे, जबकि 25 करोड़ के टर्नओवर में सुपर टेनरी लिमिटेड प्रथम और आईए लेदर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय रहे।
सैडलरी एंड हारनेस (नॉन लेदर) के 50–100 करोड़ के टर्नओवर में टेक्स्ट हॉर्स प्रथम और सुपर हाउस ग्रुप द्वितीय रहे, जबकि 25–50 करोड़ में सैमसंस इंटरनेशनल लिमिटेड प्रथम और कार्तिकेय इंटरनेशनल द्वितीय रहे। 25 करोड़ के टर्नओवर में ओवरसीज सैडलरी प्रोडक्ट्स प्रथम और एसबी इंटरनेशनल द्वितीय रहे।
चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि इस वर्ष चार वित्तीय वर्षों के पुरस्कार एक ही वर्ष में वितरित किए गए हैं।
इस अवॉर्ड समारोह में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!