Saturday, 05 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

झीरम घाटी हमलाः 10 अभियुक्त दोषी करार, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत मारे गए थे 28 लोग

Ajay Tiwari
05 September 2026 0 40
झीरम घाटी हमलाः 10 अभियुक्त दोषी करार, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत मारे गए थे 28 लोग

इमेज स्रोत, Alok Putul

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 25 मई 2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले में 10 अभियुक्तों को दोषी माना है. इन सभी अभियुक्तों को 16 सितंबर को सज़ा सुनाई जाएगी.

किसी राजनीतिक दल पर माओवादियों के इस सबसे बड़े हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 28 लोगों की मौत हुई थी और 38 लोग घायल हुए थे.

13 साल तक जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत में चले इस मुदकमे में अभियोजन पक्ष ने 101 गवाह पेश किए और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित करने की कोशिश की.

मामले में कुल 11 अभियुक्त ट्रायल की प्रक्रिया में शामिल थे. सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त की मृत्यु हो गई और शेष 10 अभियुक्तों को लेकर फ़ैसला आया.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले से ही फ़ैसले को लेकर आशंका जताई थी और कहा था कि झीरम घाटी हत्याकांड के पीछे के षड्यंत्रकारियों तक पहुंचने के लिए जांच में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया.

उन्होंने कहा था कि जब जांच ही सही तरीके से नहीं हुई है, तो अदालत का फैसला भी केवल उपलब्ध जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही होगा.

25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में हुआ हमला, भारत में किसी राजनीतिक दल के नेतृत्व पर माओवादियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला था.

कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' सुकमा से लौट रही थी. उस समय छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी और रमन सिंह मुख्यमंत्री थे.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

राज्य में उसी वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होने थे. कांग्रेस सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही थी और 'परिवर्तन यात्रा' उसी चुनावी अभियान का हिस्सा थी.

शाम करीब सवा चार बजे बस्तर के झीरम घाटी के घुमावदार हिस्से में पहुंचते ही उस पर हमला हुआ. बाद की जांच में सामने आया कि माओवादियों ने सड़क को अवरुद्ध करने, विस्फोट करने और काफिले को चारों तरफ से घेरने की तैयारी की थी.

एनआईए के आरोपपत्र के मुताबिक़, करीब 150 माओवादियों की भूमिका की योजना पहले से बनाई गई थी. जांच में यह भी सामने आया था कि हमले से पहले माओवादी दस्ते इलाक़े में कई दिनों तक मौजूद थे.

कांग्रेस की इस यात्रा पर किए गए हमले में कांग्रेस पार्टी की पहली पंक्ति के अधिकांश नेता मारे गए थे, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल थे.

माओवादियों के इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई थी.

इस हमले में कांग्रेस के नेताओं समेत 28 लोग मारे गए थे और 38 घायल हुए थे. मारे जाने वालों में दस पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

इमेज स्रोत, Deepak Karma

इस हमले के बाद माओवादियों ने एक बयान जारी कर कहा कि इस हमले में बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा निशाने पर थे.

बाद में माओवादियों ने कई अवसरों पर कहा कि उनकी योजना थी कि महेंद्र कर्मा को ज़िंदा पकड़ कर उन्हें 'जन अदालत' में सज़ा दी जाए.

लेकिन हमले के बाद कांग्रेस नेताओं के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी की तो जवाब में माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसके बाद कई लोग मारे गए.

हालांकि माओवादी दावे के उलट यह बात सामने आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल को ज़िंदा पकड़ कर ले जाया गया और घटनास्थल से दूर ले जा कर उनकी हत्या की गई थी.

लेकिन इस बात पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है कि महेंद्र कर्मा कई सालों से माओवादियों के निशाने पर थे.

असल में महेंद्र कर्मा कर्मा बस्तर की राजनीति के सबसे प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में थे.

1990 के दशक में उनके द्वारा माओवादियों के ख़िलाफ़ चलाए गए अभियान के बाद 2005 में खड़े हुए 'सलवा जुडूम' आंदोलन को नेतृत्व देने का काम उन्होंने ही किया था.

इस अभियान के दौरान अविभाजित दंतेवाड़ा के 644 गांव खाली करा दिए गए थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में आदिवासियों का विस्थापन हुआ था.

यह आंदोलन बाद में व्यापक हिंसा, विस्थापन और मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों के कारण विवादों में रहा.

साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने सलवा जुडूम से जुड़े सरकारी समर्थन और आदिवासी युवाओं को हथियारबंद करने की व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताई थी और इस अभियान को बंद करने के निर्देश दिए थे.

माओवादियों के लिए कर्मा लंबे समय से प्रमुख विरोधी थे. झीरम घाटी हमले के दौरान भी हमलावरों ने काफिले में उन्हें तलाशा.

प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार, कर्मा की पहचान होने के बाद उन्हें अलग ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई.

इस हमले ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेतृत्व में ऐसा शून्य पैदा किया, जिसका असर सालों तक राज्य की राजनीति पर दिखाई देता रहा.

इमेज स्रोत, CG Khabar

हमले के दो दिन बाद, 27 मई 2013 को केंद्र की कांग्रेस सरकार के आदेश के बाद एनआईए ने दरभा थाने में दर्ज एफआईआर अपने हाथ में ले ली.

एजेंसी ने इसे RC-06/2013/NIA/DLI के रूप में दर्ज किया. इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, हथियार कानून, विस्फोटक पदार्थ कानून और यूएपीए की धाराएं लगाई गईं.

25 सितंबर 2014 को एनआईए ने गिरफ्तार किए गए नौ अभियुक्तों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की. 28 सितंबर 2015 को उसने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया.

एनआईए ने हमले को माओवादी संगठन की सुनियोजित कार्रवाई बताया, लेकिन उस राजनीतिक साज़िश के आरोप को स्थापित नहीं किया, जिसकी चर्चा हमले के बाद से होती रही.

एनआईए की जांच का मुख्य जोर हमले में शामिल माओवादी नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका पर था.

इमेज स्रोत, Chhattisgarh Congress

झीरम घाटी हमले के बाद जल्द ही यह सवाल राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया कि क्या हमलावरों को काफिले की आवाजाही, उसमें मौजूद नेताओं और विशेष रूप से कुछ नेताओं की मौजूदगी की जानकारी पहले से थी.

कांग्रेस के भीतर और बाहर से अलग-अलग समय पर राजनीतिक साज़िश की आशंका जताई गई.

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के नाम भी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में आए. जोगी परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया.

इसी तरह कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि झीरम घाटी केवल माओवादी हमला नहीं, बल्कि राजनीतिक षड्यंत्र था.

2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी गठित किया था.

राज्य सरकार का तर्क था कि एनआईए की जांच मुख्यतः हमले को अंजाम देने वाले माओवादियों तक सीमित रही और बड़े षड्यंत्र, सुरक्षा चूक तथा सूचना लीक जैसे सवालों की पर्याप्त जांच नहीं हुई.

घटना के 6 साल बाद, 25 मई 2020 को दरभा थाने में एक नई एफ़आईआर दर्ज की गई. यह शिकायत मारे गए कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार की ओर से थी.

इसमें हत्या और आपराधिक षड्यंत्र समेत गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसका उद्देश्य कथित 'बड़ी साज़िश' की अलग जांच करना था.

एनआईए ने इस समानांतर जांच का विरोध किया. उसका तर्क था कि मूल मामले की जांच वह कर चुकी है और उससे जुड़े षड्यंत्र की जांच भी उसी एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में होनी चाहिए.

इमेज स्रोत, Alok Putul

मामला अदालत तक गया और नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए की उस याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें राज्य पुलिस की नई एफ़आईआर और जांच को चुनौती दी गई थी.

अदालत ने राज्य पुलिस की जांच पर रोक नहीं लगाई.

लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आया, तब तक छत्तीसगढ़ में सत्ता बदल चुकी थी. इसके बाद इस दूसरी जांच की प्रगति को लेकर लगातार सवाल उठते रहे.

अब जबकि एनआईए की जांच पर आधारित झीरम घाटी हमले में फैसला आ चुका है, तब भी हमले की तैयारी, ख़ुफ़िया तंत्र की विफलता, सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक और कथित राजनीतिक साज़िश से जुड़े सवाल बचे हुए हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
PDA नारा विफल करेंगे, मस्जिद गिराने पर गरमाई सियासत; सपा विधायक के चाचा पर केस सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त, विपक्ष ने किया तीखा विरोध, यूपी सरकार ने कहा कार्रवाई कानूनी घर पर ही बनाएं प्रीमियम पंचफोरन मसाला, हर डिश में आएगी बाजार जैसी ख़ुशबू और स्वाद गंगा के बढ़ते जल स्तर से यूपी सीमा पर खवासपुर समेत 24 गांव बाढ़ में, घरों में फंसे लोग ICICI बैंक डील पर बड़ा अपडेट, सोमवार को दोनों शेयरों पर ध्यान खीरी में सर्किल रेट 12% तक बढ़े, प्रॉपर्टी खरीदना महंगा मिर्जापुर' में बोल्ड सीन फिल्माना कितना मुश्किल भरा रहा? 'बीना भाभी' ने खुद तोड़ी चुप्पी काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद', संजय सिंह ने बीजेपी व संघ पर साधा निशाना 2.15 वाला फिटमेंट, 7% इंक्रीमेंट...8वें वेतन आयोग से मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी? BLA ने 25 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा, फ़िल्मी वीडियो जारी, मुनीर को खुला चैलेंज भोजपुर के सरकारी विद्यालयों में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस का उत्सव अमेरिका में रखा अपना सोना क्यों निकाल रहे यूरोपीय देश, ये कैसे संकट की आहट; भारत का क्या हाल? नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सीसीटीवी में दिखा मोटरसाइकिल से फरार हत्यारा नगालैंड की साक्षरता दर 95.7 प्रतिशत तक पहुंची, देश में तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी के 100वें फर्स्ट क्लास मैच पर CAB ने दिया विशेष सम्मान, नई जर्सी भी भोजपुर में बनास नदी का बाढ़ तांडव: घर, बाजार और पुल पर पानी का घुसपैठ इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड; 13 सितंबर तक करें आवेदन यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, रातभर दौड़ती रहीं स्लीपर बसें, चेकपोस्ट पर नहीं हुई जांच स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या आरोप, किस वायरल पॉडकास्ट और कौन से राजनीतिक कनेक्शन से मचा बवाल? जेनेलिया ने फोड़ी मटकी, अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए गोविंदा समेत कई बॉलीवुड कलाकार शमी ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी: ईशान किशन ने सराहना की, कहा जोश पहले जैसा शरकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने खिलाड़ियों पर की कड़ी आलोचना दो नाबालिग छात्राओं को दिलरूबा कह रहा, बताया- एक नहीं, हजार बार..., हर जिले में शिकार मौजूद स्कॉर्पियो को क्रेन से दूसरी मंजिल पर चढ़ाई गई, जानें क्यों उठाया गया यह कदम? झोलाछाप के इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत, क्लीनिक बंद करके आरोपी फरार; उंगली में लगी थी चोट केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 67% तक पहुँच सकता है, जल्द ही घोषणा की उम्मीद गंगा के जलस्तर में वृद्धि से हाजीपुर‑महनार मार्ग पर बाढ़ का पानी बढ़ा तेज बारिश में खुले नाले में गिरकर फिर एक बच्चे की मौत, पाइप में अटकी मिली लाश 13 साल की लड़की ग्रिल से लटकी मिली: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, जन्माष्टमी मेले की खुशियां मातम में बदलीं जन्माष्टमी पर बच्चे बने राधा-कृष्ण, अमर उजाला पर देखें मनमोहक तस्वीरें गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार धोनी ने रैना के संन्यास पर जताया आश्चर्य, दिग्गज ने खोला दोस्ती का राज गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव और भीषण जाम, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश भागलपुर के बड़हरा में बाढ़ग्रस्त गांवों तक SDRF के साथ नावों पर पहुंच रही मेडिकल टीम, ग्रामीणों को मिल रहा तुरंत इलाज और दवाइयां छह प्रखंड की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 35 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर जा रहे दूसरे के दर्द को समझा, बने जीवनसाथी; मुजफ्फरपुर की दिव्यांग जोड़ी की शादी चर्चा में DM ने 35 शिक्षकों को किया सम्मानित, हसनपुरा की पूनम तिवारी भी शामिल UP में मौसम कल फिर तड़का दिखाएगा, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट विश्व समोसा दिवस पर समोसे के स्वाद और स्वास्थ्य पर सवाल PDA नारा विफल करेंगे, मस्जिद गिराने पर गरमाई सियासत; सपा विधायक के चाचा पर केस सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त, विपक्ष ने किया तीखा विरोध, यूपी सरकार ने कहा कार्रवाई कानूनी घर पर ही बनाएं प्रीमियम पंचफोरन मसाला, हर डिश में आएगी बाजार जैसी ख़ुशबू और स्वाद गंगा के बढ़ते जल स्तर से यूपी सीमा पर खवासपुर समेत 24 गांव बाढ़ में, घरों में फंसे लोग ICICI बैंक डील पर बड़ा अपडेट, सोमवार को दोनों शेयरों पर ध्यान खीरी में सर्किल रेट 12% तक बढ़े, प्रॉपर्टी खरीदना महंगा मिर्जापुर' में बोल्ड सीन फिल्माना कितना मुश्किल भरा रहा? 'बीना भाभी' ने खुद तोड़ी चुप्पी काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद', संजय सिंह ने बीजेपी व संघ पर साधा निशाना 2.15 वाला फिटमेंट, 7% इंक्रीमेंट...8वें वेतन आयोग से मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी? BLA ने 25 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा, फ़िल्मी वीडियो जारी, मुनीर को खुला चैलेंज भोजपुर के सरकारी विद्यालयों में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस का उत्सव अमेरिका में रखा अपना सोना क्यों निकाल रहे यूरोपीय देश, ये कैसे संकट की आहट; भारत का क्या हाल? नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सीसीटीवी में दिखा मोटरसाइकिल से फरार हत्यारा नगालैंड की साक्षरता दर 95.7 प्रतिशत तक पहुंची, देश में तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी के 100वें फर्स्ट क्लास मैच पर CAB ने दिया विशेष सम्मान, नई जर्सी भी भोजपुर में बनास नदी का बाढ़ तांडव: घर, बाजार और पुल पर पानी का घुसपैठ इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड; 13 सितंबर तक करें आवेदन यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, रातभर दौड़ती रहीं स्लीपर बसें, चेकपोस्ट पर नहीं हुई जांच स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या आरोप, किस वायरल पॉडकास्ट और कौन से राजनीतिक कनेक्शन से मचा बवाल? जेनेलिया ने फोड़ी मटकी, अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए गोविंदा समेत कई बॉलीवुड कलाकार शमी ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी: ईशान किशन ने सराहना की, कहा जोश पहले जैसा शरकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने खिलाड़ियों पर की कड़ी आलोचना दो नाबालिग छात्राओं को दिलरूबा कह रहा, बताया- एक नहीं, हजार बार..., हर जिले में शिकार मौजूद स्कॉर्पियो को क्रेन से दूसरी मंजिल पर चढ़ाई गई, जानें क्यों उठाया गया यह कदम? झोलाछाप के इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत, क्लीनिक बंद करके आरोपी फरार; उंगली में लगी थी चोट केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 67% तक पहुँच सकता है, जल्द ही घोषणा की उम्मीद गंगा के जलस्तर में वृद्धि से हाजीपुर‑महनार मार्ग पर बाढ़ का पानी बढ़ा तेज बारिश में खुले नाले में गिरकर फिर एक बच्चे की मौत, पाइप में अटकी मिली लाश 13 साल की लड़की ग्रिल से लटकी मिली: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, जन्माष्टमी मेले की खुशियां मातम में बदलीं जन्माष्टमी पर बच्चे बने राधा-कृष्ण, अमर उजाला पर देखें मनमोहक तस्वीरें गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार धोनी ने रैना के संन्यास पर जताया आश्चर्य, दिग्गज ने खोला दोस्ती का राज गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव और भीषण जाम, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश भागलपुर के बड़हरा में बाढ़ग्रस्त गांवों तक SDRF के साथ नावों पर पहुंच रही मेडिकल टीम, ग्रामीणों को मिल रहा तुरंत इलाज और दवाइयां छह प्रखंड की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 35 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर जा रहे दूसरे के दर्द को समझा, बने जीवनसाथी; मुजफ्फरपुर की दिव्यांग जोड़ी की शादी चर्चा में DM ने 35 शिक्षकों को किया सम्मानित, हसनपुरा की पूनम तिवारी भी शामिल UP में मौसम कल फिर तड़का दिखाएगा, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट विश्व समोसा दिवस पर समोसे के स्वाद और स्वास्थ्य पर सवाल