नेपाल के लिए ट्रेनों के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 31 अगस्त को सांसद डॉ आनंद गोंड बहराइच से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली विस्तारित रेल कनेक्विटी का शुभारंभ करेंगे। शुरुआत में इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसमें दो एक्सप्रेस व दो पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह सुविधा इस जिले के लिए ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों के सुगम पथ के लिए बेहतर होगा।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सौगात से बहराइच की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है। बहराइच-नेपालगंज रोड रेल खण्ड पर आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है।नवनिर्मित रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच से 31 अगस्त से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ब्रॉडगेज के बाद चार प्रमुख ट्रेनें प्रस्तावित और स्वीकृत की गई हैं।
14214 डाउन नेपालगंज रोड-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 4 बजे नेपालगंज रोड से रवाना होकर दोपहर 1.35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 14213 अप वाराणसी से दोपहर 2 बजे चलकर रात 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।इसी तरह 15131/15132 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, और गोंडा से नेपालगंज रोड के लिए दो मेमू/पैसेंजर ट्रेनें 75109/75110 और 75111/75112 सुबह 5 बजे और दोपहर 12.30 बजे गोंडा से संचालित होंगी।सांसद ने कहा कि इससे बहराइच से वाराणसी, गोंडा की सीधी कनेक्टिविटी होगी और जनपद के विकास को गति मिलेगी।
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर स्थित गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग होनी है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य होंगे। साथ ही 3 सितम्बर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण भी करेंगे। इसके कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। बस्ती-गोंडा, ऐशबाग आदि रूटों पर जाने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर से जुड़े कई रूटों (वाराणसी छोड़कर) की 13 गाड़ियों को अलग-अलग तिथियों में वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस होकर चलाया जाएगा। वहीं, चार जोड़ी गाड़ियों को मऊ, देवरिया सदर और भटनी में शॉर्ट टमिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। ताकि कार्य को बिना रुकावट के समय से पूरा किया जा सके।
कैंट से छेहरटा (अमृतसर) जाने वाली सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस के परिचालन के चलते वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस और वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया जाएगा। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या-12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस 01 नवम्बर से तय समय दोपहर 12.40 के बजाय 15 मिनट पहले 12.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-14214 इंटरसिटी एक्सप्रेस 02 सितम्बर से दोपहर 1.35 बजे के स्थान पर दस मिनट बाद 1.45 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
● 01 और 2 सितम्बर को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोज़ा-लखनऊ जं.-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
● 01 सितम्बर को अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर जाएगी।
● 02 और 03 सितम्बर को जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● 02 सितम्बर को हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● 01 सितम्बर को काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते जाएगी।
● 02 और 03 सितम्बर को पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
● 03 सितम्बर को ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर जाएगी।
● 01 और 02 सितम्बर को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औड़िहार-जौनपुर जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● 03 सितम्बर को दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
● 02 सितम्बर को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जं.-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
● 01 और 02 सितम्बर को खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर जाएगी।
● 03 सितम्बर को बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा-औड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
● 03 सितम्बर को दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा-औड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
● 02 और 03 सितम्बर को बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी यहीं से प्रस्थान करेगी।
● 01 और 02 सितम्बर को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन इसी स्टेशन से चलेगी।
● 30 अगस्त और 02 सितम्बर को वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन तक ही जाएगी और यहीं से चलेगी।
● 01 सितम्बर को दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन तक ही जाएगी और यहीं से प्रस्थान करेगी।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!