Monday, 31 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है?

Ajay Tiwari
31 August 2026 0 28
जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है?

इमेज स्रोत, Indian Defence Ministry/Handout via REUTERS

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है. नेपाल चार या पांच तरह की मदद को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम कर रहा है.

अधिकारियों ने कहा है कि इस मदद का कुछ हिस्सा मिल चुका है और कुछ जल्द मिलने वाला है.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौडेल छेत्री ने कहा, "हमने शुरू से ही खोज और बचाव के लिए 'टनल टीम', कहीं फंसे ज़िंदा लोगों का पता लगाने के लिए 'स्कैनर', तत्काल 'डीएनए' टेस्ट करने में सक्षम फोरेंसिक तकनीक, शवों को रखने के लिए फ्रीजर और बेली ब्रिज उपलब्ध कराने के संबंध में समन्वय किया है."

माना जा रहा है कि भोटेकोशी-त्रिशूली गलियारे के साथ स्थित कई जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में कई मज़दूर फंसे हुए हैं.

कुछ लोग खोज और बचाव कार्यों में विदेशी विशेषज्ञों की मदद न लेने को लेकर कई लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

लेकिन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

लोक बहादुर पौडेल छेत्री ने कहा, "सरकार का कहना है कि उसने शुरू में खोज और बचाव के लिए मदद नहीं मांगी थी, लेकिन अब चीन और भारत से (विशेषज्ञों की) टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई हैं और काम कर रही हैं."

"घटना वाले दिन कुछ भ्रम की स्थिति थी, लेकिन हमने तुरंत मित्र देशों के साथ समन्वय शुरू कर दिया. ऐसा नहीं है कि हम मदद नहीं लेंगे."

लेकिन 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण प्राधिकरण का नेतृत्व करने वाले गोविंदा राज पोखरेल का कहना है कि सरकार समय की ज़रूरतों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम नहीं रही है.

उनका कहना है, "दान देने वाले देशों की ओर से मदद करने में रुचि दिखाने के बावजूद, सरकार ने शुरू में कोई ख़ास मांग नहीं रखी. कुछ इलाक़ों में जहां सड़क नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है, वहां बचाव और राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं. हमने भूकंप के दौरान हेलीकॉप्टरों का अनुरोध किया था और वे पहुंचे भी थे."

"इसी तरह, ऐसा नहीं है कि बाढ़ के स्तर को देखकर भारी नुक़सान का आकलन नहीं किया गया, और न ही ऐसा है कि सरकारी एजेंसियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि शवों को रखने के लिए पर्याप्त बैग और फ्रीजर नहीं थे. लेकिन 400-500 शवों का भी सही ढंग से प्रबंधन नहीं किया गया."

इमेज स्रोत, Indian Defence Ministry/Handout via REUTERS

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अधिकारियों के मुताबिक़, बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद बचाव अभियान के लिए कुछ विशेषज्ञ टीमें नेपाल पहुंच चुकी हैं और बचाव सामग्री हासिल करने की प्रक्रिया जारी है.

नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के कार्यकारी प्रमुख धर्मराज उप्रेती ने बीबीसी को बताया, "हमें बचाव अभियान चलाने में कठिनाई हो रही थी क्योंकि बाढ़ से आई मिट्टी भोटेकोशी-त्रिशूली क्षेत्र में पनबिजली परियोजना की कुछ सुरंगों के 20 मीटर के भीतर जमा हो गई थी. भारत और चीन की विशेषज्ञ टीमें वर्तमान में हमारी सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से वहां काम कर रही हैं."

"अन्य देशों ने भी बचाव कार्य में मदद की पेशकश की है, लेकिन शनिवार से ही घटनास्थल पर काम चल रहा है. अगर हमें लगता है कि और मदद की ज़रूरत है, तो हम विशेषज्ञों को बुलाएंगे."

गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र (एनईओसी) के प्रमुख फणींद्र प्रसाद पौडेल ने रविवार दोपहर बीबीसी न्यूज़ नेपाली को बताया कि चिलिमे परियोजना में भारत के सुरंग विशेषज्ञों सहित 24 लोगों की एक टीम तैनात की गई है और ऊपरी त्रिशूली परियोजना में 16 चीनी विशेषज्ञों की एक टीम तैनात की गई है.

इसके अलावा, एनडीआरआरएमए के कार्यकारी प्रमुख उप्रेती ने बताया कि मलबे के अंदर या ज़मीन से दिखाई न देने वाले क्षेत्रों में किसी भी ज़िंदा शख़्स का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक 'स्कैनर' भी मिल गया है.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, भारत से फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी नेपाल पहुंच चुकी है. प्रवक्ता छेत्री ने बताया कि इसी तरह भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात से विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री भी नेपाल पहुंच चुकी है.

उन्होंने कहा, "जो सहायता सामग्री आ चुकी है उसका अधिकांश भाग 'खोज और बचाव' में उपयोग के लिए है."

अब तक जो सामान आया है, उसमें तिरपाल, रस्सियां, शवों को ढकने वाले थैले, जनरेटर, सोलर लाइट्स और दवाइयां शामिल हैं.

प्राधिकरण के उप्रेती ने कहा, "अब इस सामान को संबंधित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है."

भारत से ऐसे वाहन लाए जाने पर बात हो रही है जो दुर्गम इलाक़ों में इस्तेमाल किए जा सकें.

उन्होंने बताया, "ऐसे दो वाहन आने की प्रक्रिया में हैं."

इमेज स्रोत, Reuters

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छेत्री ने कहा, "हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हमें किसी भी समय किसी भी सामग्री की आवश्यकता हो सकती है. इसी आधार पर हम मित्र देशों के साथ समन्वय कर रहे हैं."

उन्होंने कहा कि फ़िलहाल खोज और बचाव की कोशिशें जारी हैं, लेकिन राहत और उसके बाद के पुनर्निर्माण में भी मदद की ज़रूरत होगी.

सड़क विभाग के अनुसार, हाल ही में आई बाढ़ के कारण लगभग 40 पुल बह गए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छेत्री ने कहा, "जिस दिन बाढ़ आई, उसी दिन हमने 'बेली ब्रिज' के बारे में बात की थी. ये पुल चीन और भारत से आ रहे हैं और इनकी संख्या लगभग 40 है."

'बेली ब्रिज' एक अस्थायी और पोर्टेबल पुल होता है.

एनडीआरआरएमए के प्रमुख उप्रेती का कहना है कि राहत कार्यों के मामले में ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि काठमांडू और नारायणगढ़ जैसे स्थान प्रभावित नहीं हुए हैं.

उन्होंने कहा, "चूंकि केवल एक कॉरिडोर प्रभावित हुआ है, इसलिए हम खाद्य सामग्री स्वयं ही उपलब्ध करा सकते हैं. इसलिए हमने इसके लिए बाहरी सहायता नहीं मांगी है. हालांकि, हमने उन लोगों से राहत कार्यों में मदद करने का अनुरोध किया है जिन्होंने इच्छा जताई है, जिसमें शवों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्री भी शामिल है. अब अगले चरण में, हमें अस्थायी आवासों की भी ज़रूरत होगी."

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

बाढ़ से घनी आबादी वाले इलाक़ों और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुक़सान पहुंचा है, इसलिए अनुमान है कि पुनर्निर्माण के लिए काफ़ी धन की ज़रूरत होगी.

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय 'आपदा के बाद की ज़रूरतों' (पोस्ट डिज़ास्टर नीड असेसमेंट- पीडीएनए) को लेकर रिपोर्ट को "जितनी जल्दी हो सके" तैयार करने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं.

नेपाल के भूकंप पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सीईओ रहे और अर्थशास्त्री पोखरेल का कहना है कि 'बचाव और राहत कार्य' के बाद पुनर्निर्माण क्षेत्रों की पहचान की जानी चाहिए.

उनका कहना है, "पेयजल और स्कूल जैसी जरूरतों की पहचान करने के बाद, विकास साझेदारों के सामने रखने के लिए एक रिकवरी फ़्रेमवर्क तैयार किया जाना चाहिए."

नेपाल के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, फ़िलहाल नुक़सान का विवरण जुटाने के लिए केवल शुरुआती काम ही चल रहा है.

मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत लमसाल ने कहा, "अलग-अलग देशों से मदद देने की बात की जा रही हैं. चूंकि नुक़सान देश के एक ख़ास क्षेत्र तक ही सीमित है, इसलिए हमें विश्वास है कि हम 'पीडीएनए' का काम एक महीने के भीतर पूरा कर लेंगे."

उनके अनुसार, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की है.

उन्होंने कहा, "घटना के बाद किसी न किसी स्तर पर हमें यह समझ आ गया था कि हम किन क्षेत्रों में मदद हासिल कर सकते हैं. 'पीडीएनए' के बाद यह और भी स्पष्ट हो जाएगा."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सीवान जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में पूरे दिन मतदान, न्यायालय परिसर में लंबी कतारें अजमेर जेल में डाकू जगन गुर्जर की हत्या: वारदात के वक्त CCTV बंद, 319 में 61 कैमरे खराब; हाईकोर्ट सख्त वैभव की यश ठाकुर से 'भिड़ंत', दूसरी ही गेंद पर बची जान, फिर चौके-छक्के... जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है? बालकनी में रखे गमले में उगाएं बादाम का पौधा, आसान है तरीका कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? मिर्जापुर द मूवी' के सबसे बोल्ड सीन पर चली कैंची! कट पर मचा बवाल दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: कानपुर देहात के हैं आरोपी चालक-कंडक्टर, मरम्मत के लिए जा रही थी गाड़ी नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ तेजस्वी, रोहिणी के बाद मीसा भारती ने आरक्षण पर मोर्चा खोला, मांझी-चिराग को इस्तीफे की नसीहत दी शव की बॉक्सर जैसी आकृति जिंदा जलाने का प्रमाण नहीं, आजीवन कारावास बरकरार नए ईवी के लॉन्च होते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 6 महीने में 132% चढ़ा कंपनी का शेयर; अब ब्रोकरेज ने दी ये राय कचहरी गेट नंबर 2 के सामने जलभराव में छिपा गड्ढा बना काल! बस स्टैंड के पास पलटा ऑटो कई सवारियां घायल , बाहर से मंगवाए गए थे हथियार, पहले से तय था मर्डर, अंकित बालियान हत्याकांड पर डीजीपी का खुलासा भभुआ में स्मार्ट मीटर वितरण के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, खातों में अचानक हजारों का ऋणात्मक बैलेंस दर्ज एयर डिफेंस के लिए डील तो इजरायल और ग्रीस के बीच हुई, टारगेट तुर्की है! यूपी में अगले चार दिन बरसेंगे बादल, लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या? 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, साल भर में 75% से ज्यादा चढ़ गया मल्टीबैगर शेयर भारत की GDP ने फिर चौंकाया! पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ, अनुमान से आगे निकली रफ्तार राहुल ही बनेंगे देश के अगले पीएम': TVK ने साथ नहीं दिया तो पद छोड़ देंगे दोनों मंत्री; कांग्रेस की धमकी पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, सात की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक Monte Carlo दे रहा है 1 शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा Gold और Silver ETF में बिकवाली, 4% तक गिरा दाम, इंटनरेशनल मार्केट में भी कमजोर माहौल टैरिफ हो या ईरान जंग... नहीं रुकेगा भारत, Q1 में 7.8% रही GDP ग्रोथ कर्ज और भारी ब्याज नहीं चुकाया तो घर में घुसकर तेजाब से हमला, महिला-तीन बच्चों समेत पांच झुलसे नेपाल बाढ़ में बचे इस मकान ने सब हैरान कर दिया: चमत्कार है या इंजीनियरिंग का कमाल? सरकारी टीचर ने दी मौत की 'सजा': किताब लाना भूली छात्रा, शिक्षक ने दिया ऐसा दंड चली गई 10 साल की बच्ची की जान नवादा में सकरी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया, रोज़ी‑रोटी पर असर डायबिटीज घटानी है तो आटा बदलिए; दवाएं भी छूटेंगी, मेडिकल कॉलेज की स्टडी में दावा कचहरी गेट नंबर 2 के सामने जलभराव में छिपा गड्ढा बना काल! बस स्टैंड के पास पलटा ऑटो कई सवारियां घायल , वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम 80% के पार GMP, बंपर लिस्टिंग का इशारा, IPO पर लगी 247 गुना से ज्यादा बोली कंपनी को रेलवे से मिला ₹602 करोड़ का काम, स्टॉक में आई 10% की तूफानी तेजी; आपका है दांव? नौकरी, परिवार या रिटायरमेंट, जानें किस उम्र के लिए कौन सा शहर है बेस्ट भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का समय तय: तमीम इकबाल ने खुलासा किया, BCCI ने जवाब दिया मैं बच्चों से मुकाबला नहीं करता', 65 के सुनील शेट्टी का किसपर निशाना? सुमित एनकाउंटर में मारा गया, छोटे बेटे को थर्ड डिग्री, पिता बोले- मैं मजबूर हूं मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू सीवान जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में पूरे दिन मतदान, न्यायालय परिसर में लंबी कतारें अजमेर जेल में डाकू जगन गुर्जर की हत्या: वारदात के वक्त CCTV बंद, 319 में 61 कैमरे खराब; हाईकोर्ट सख्त वैभव की यश ठाकुर से 'भिड़ंत', दूसरी ही गेंद पर बची जान, फिर चौके-छक्के... जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है? बालकनी में रखे गमले में उगाएं बादाम का पौधा, आसान है तरीका कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? मिर्जापुर द मूवी' के सबसे बोल्ड सीन पर चली कैंची! कट पर मचा बवाल दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: कानपुर देहात के हैं आरोपी चालक-कंडक्टर, मरम्मत के लिए जा रही थी गाड़ी नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ तेजस्वी, रोहिणी के बाद मीसा भारती ने आरक्षण पर मोर्चा खोला, मांझी-चिराग को इस्तीफे की नसीहत दी शव की बॉक्सर जैसी आकृति जिंदा जलाने का प्रमाण नहीं, आजीवन कारावास बरकरार नए ईवी के लॉन्च होते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 6 महीने में 132% चढ़ा कंपनी का शेयर; अब ब्रोकरेज ने दी ये राय कचहरी गेट नंबर 2 के सामने जलभराव में छिपा गड्ढा बना काल! बस स्टैंड के पास पलटा ऑटो कई सवारियां घायल , बाहर से मंगवाए गए थे हथियार, पहले से तय था मर्डर, अंकित बालियान हत्याकांड पर डीजीपी का खुलासा भभुआ में स्मार्ट मीटर वितरण के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, खातों में अचानक हजारों का ऋणात्मक बैलेंस दर्ज एयर डिफेंस के लिए डील तो इजरायल और ग्रीस के बीच हुई, टारगेट तुर्की है! यूपी में अगले चार दिन बरसेंगे बादल, लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या? 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, साल भर में 75% से ज्यादा चढ़ गया मल्टीबैगर शेयर भारत की GDP ने फिर चौंकाया! पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ, अनुमान से आगे निकली रफ्तार राहुल ही बनेंगे देश के अगले पीएम': TVK ने साथ नहीं दिया तो पद छोड़ देंगे दोनों मंत्री; कांग्रेस की धमकी पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, सात की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक Monte Carlo दे रहा है 1 शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा Gold और Silver ETF में बिकवाली, 4% तक गिरा दाम, इंटनरेशनल मार्केट में भी कमजोर माहौल टैरिफ हो या ईरान जंग... नहीं रुकेगा भारत, Q1 में 7.8% रही GDP ग्रोथ कर्ज और भारी ब्याज नहीं चुकाया तो घर में घुसकर तेजाब से हमला, महिला-तीन बच्चों समेत पांच झुलसे नेपाल बाढ़ में बचे इस मकान ने सब हैरान कर दिया: चमत्कार है या इंजीनियरिंग का कमाल? सरकारी टीचर ने दी मौत की 'सजा': किताब लाना भूली छात्रा, शिक्षक ने दिया ऐसा दंड चली गई 10 साल की बच्ची की जान नवादा में सकरी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया, रोज़ी‑रोटी पर असर डायबिटीज घटानी है तो आटा बदलिए; दवाएं भी छूटेंगी, मेडिकल कॉलेज की स्टडी में दावा कचहरी गेट नंबर 2 के सामने जलभराव में छिपा गड्ढा बना काल! बस स्टैंड के पास पलटा ऑटो कई सवारियां घायल , वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम 80% के पार GMP, बंपर लिस्टिंग का इशारा, IPO पर लगी 247 गुना से ज्यादा बोली कंपनी को रेलवे से मिला ₹602 करोड़ का काम, स्टॉक में आई 10% की तूफानी तेजी; आपका है दांव? नौकरी, परिवार या रिटायरमेंट, जानें किस उम्र के लिए कौन सा शहर है बेस्ट भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का समय तय: तमीम इकबाल ने खुलासा किया, BCCI ने जवाब दिया मैं बच्चों से मुकाबला नहीं करता', 65 के सुनील शेट्टी का किसपर निशाना? सुमित एनकाउंटर में मारा गया, छोटे बेटे को थर्ड डिग्री, पिता बोले- मैं मजबूर हूं मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू