उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह रो पड़े।
हरिद्वार के चंडी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से कई हस्तियां पहुंच रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और सभी 13 अखाड़ों के आचार्य श्रीमहंत भी यहां मौजूद हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव अपनी संतों की टीम के साथ पहुंचकर फिल्म भगवदगीता के अध्यायों का उच्चारण कर रहे हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिले के साथ श्मशान घाट पहुंचने वाले हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों का प्रशासन और पुलिस बल घाट व आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार से पहले हरिद्वार के श्मशान घाट पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखी। सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार में परिजन और अन्य लोग मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। 89 वर्षीय सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली थी।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद पंचूर गांव से अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर किए जाने का कार्यक्रम है। मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!