कानपुर में हनुमंत विहार के संजयगांधी नगर में दिवाली की रात संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वहीं, पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाखटाया। दरवाजा न खुलने पर वह लाैट गई। हत्या के बाद दंपती ने शव को पड़ोस में खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे दिव्यांशु की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी दंपती आनंद को घसीटकर घर के अंदर ले जा चुके थे कुछ देर में विवाद बढ़ा, तो घर के बाहर प्रियम उसकी पत्नी रानी और बेटी ने लाठी-डंडे से आनंद की पिटाई शुरू कर दी। इस पर पड़ोसी ने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची तबतक आरोपी दंपती आनंद को घसीटकर घर के अंदर ले जा चुके थे। पुलिस ने गेट खटखटाया, जो नहीं खुला। इसपर पुलिस कर्मी थाने चले गए।
खाली प्लाॅट में फेंक दिया था शव वहां रजिस्टर में गेट न खुलने की बात लिख कोरम पूरा कर लिया। इसके बाद हनुमंत विहार पुलिस ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। वहीं, रानी और प्रियम उसे सड़क से घसीट कर घर के अंदर ले गए और ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। देर रात शव को पड़ोस में स्थित बाबा नगर निवासी सचिन पाल के खाली प्लाॅट में फेंक दिया। सुबह लोगों ने शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, हनुुमंत विहार थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी साउथ ने बताया कि रगड़ू वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। वर्ष 2022 में जेल से छूटने के बाद वह छोटे भाई के साथ रह रहा था। दोनों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद था।
दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था सोमवार को विवाद के बाद प्रियम और उसकी पत्नी ने हत्या कर शव को पास स्थित प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई जा चुकी थी। घटना वाले दिन भी पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इसके बाद भी गंभीरता न दिखाने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बंद कर दिए थे सीसीटीवी कैमरे हत्यारोपी प्रियम और उसकी पत्नी रानी ने शव फेंकने के पहले घर के बाहर लगे कैमरे बंद कर दिए थे। सुबह खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक स्कूल जाकर रुक गया। पुलिस ने सोमवार को रानी को गिरफ्तार किया जबकि मंगलवार को प्रियम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रियम रोडवेज संविदा चालक हत्यारोपी प्रियम रोडवेज संविदा चालक है। वहीं, इनके बीच दो साै गज के प्लाॅट का विवाद चल रहा था। यह चार भाई थे। दो की पहले ही माैत हो चुकी है। अब तीसरे की भी हत्या के आरोप में चाैथा जेल चला गया।
सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि आनंद के शव का केपीएम के डॉ. रमेश कुमार और डॉ. धर्मेंद्र के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया जहां सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!