Wednesday, 30 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी

Ajay Tiwari
30 September 2026 • 0 • 42
वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी

इमेज स्रोत, Getty Images

4 दिसंबर 1929 को अमेरिकी अख़बार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने हंगरी में सामने आए एक ऐसे मामले की ख़बर छापी थी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. उन दिनों क़रीब 50 महिलाओं पर मुक़दमा शुरू हुआ था.

इन महिलाओं पर आरोप था कि उन्होंने इस यूरोपीय देश के एक दूरदराज़ गांव में रहने वाले ज़्यादातर पुरुषों को ज़हर देकर मार डाला.

रिपोर्ट छोटी थी, लेकिन उसमें चौंकाने वाली जानकारियां थीं. कहा गया था कि 1911 से 1929 के बीच बुडापेस्ट से क़रीब 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नादीरेव गांव की कई महिलाओं ने 50 से ज़्यादा पुरुषों को ज़हर देकर मार डाला.

इन महिलाओं को 'एंजेल मेकर्स' के नाम से जाना जाने लगा था. उन पर आरोप था कि उन्होंने आर्सेनिक वाले घोल से पुरुषों को ज़हर दिया और उनकी हत्या की.

कुछ लोग इसे आधुनिक इतिहास में महिलाओं द्वारा पुरुषों की सामूहिक हत्या का सबसे बड़ा मामला मानते हैं.

इन महिलाओं को खुली अदालत में पेश किया गया. वहां एक नाम बार-बार सामने आया- ज़ूज़ाना फ़ाज़ेकाश, जो गांव की दाई (मिडवाइफ़) थी.

उस समय यह गांव ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के अधीन था और वहां कोई डॉक्टर नहीं था. ऐसे में फ़ाज़ेकाश ही गांव की महिलाओं को इलाज से जुड़ी सेवाएं देती थीं. गांव की चिकित्सा व्यवस्था पर उनका लगभग पूरा नियंत्रण था.

गांव की रहने वाली मारिया गोनिया ने 2004 में बीबीसी की एक रेडियो डॉक्यूमेंट्री में बताया था कि फ़ाज़ेकाश को इन ज़हर देकर की गई हत्याओं की मुख्य सूत्रधार क्यों माना जाता था. उनके मुताबिक़, गांव की सभी महिलाएं अपनी परेशानियां फ़ाज़ेकाश से साझा करती थीं.

उन्होंने कहा, "उसने महिलाओं से कहा कि अगर उनके पतियों के साथ समस्या है, तो उसके पास इसका एक आसान समाधान है."

हालांकि फ़ाज़ेकाश को इन हत्याओं का मुख्य सूत्रधार माना गया, लेकिन मामले से जुड़े दस्तावेज़ों और गांव की महिलाओं की गवाही में उनकी ज़िंदगी की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आती है. इनमें पुरुषों की ओर से महिलाओं के साथ की गई हिंसा, दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न की घटनाओं का ज़िक्र था.

लेकिन यह मामला कई साल तक छिपा रहा. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़, पहली हत्या 1911 में दर्ज हुई थी. लेकिन 1929 तक कोई जांच शुरू नहीं हुई.

आख़िर पुलिस को अभियुक्तों तक पहुंचने का सुराग कैसे मिला?

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

1911 में ज़ूज़ाना फ़ाज़ेकाश नाम की एक महिला नादीरेव गांव में आईं.

मारिया गोनिया के मुताबिक़ और अदालत में सामने आई गवाहियों के आधार पर, फ़ाज़ेकाश ने दो वजहों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

पहली वजह यह थी कि दाई के तौर पर अपने काम के अलावा उन्हें दवाओं से इलाज की भी जानकारी थी. वह दवाएं बनाने के लिए कुछ रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल भी करती थीं. उस इलाक़े में इस तरह की जानकारी बहुत आम नहीं थी.

दूसरी वजह यह थी कि उनके पति के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी.

मारिया गोनिया ने बताया, "नादीरेव में न तो कोई पादरी था और न ही कोई डॉक्टर. इसलिए उनकी जानकारी और हुनर की वजह से लोग उनके पास जाने लगे और उन पर भरोसा करने लगे."

उन्होंने आगे बताया, "धीरे-धीरे इस महिला को घरों के बंद दरवाज़ों के पीछे होने वाली बातों की जानकारी मिलने लगी. ऐसे पुरुष जो अपनी पत्नियों को पीटते थे, उनके साथ ज़बरदस्ती करते थे और उनमें से कई अपनी पत्नियों को धोखा देते थे. दुर्व्यवहार और हिंसा बहुत ज़्यादा थी."

इसी दौरान फ़ाज़ेकाश ने एक ऐसा काम भी किया, जो उस समय ग़ैर-क़ानूनी था. वह अनचाहे गर्भ को गिराने के लिए महिलाओं का गर्भपात करती थीं. इसके लिए उन पर मुक़दमा भी चला, लेकिन उन्हें कभी दोषी नहीं ठहराया गया.

गोनिया के मुताबिक़, उस समय बड़ी समस्या यह थी कि बहुत सी शादियां परिवार तय करते थे. कम उम्र की लड़कियों की शादी ऐसे पुरुषों से कर दी जाती थी, जो कई बार उनसे बहुत ज़्यादा उम्र के होते थे.

उन्होंने कहा, "उस समय तलाक़ का कोई प्रावधान नहीं था. अगर आपके साथ मारपीट या दुर्व्यवहार होता था, तब भी आप अपने पति से अलग नहीं हो सकती थीं."

हालांकि, उस दौर की रिपोर्टों में एक और बात का ज़िक्र मिलता है. इनमें से कई तयशुदा शादियों के साथ एक तरह का क़रार भी होता था. इसमें ज़मीन, विरासत और क़ानूनी ज़िम्मेदारियों जैसी बातें शामिल होती थीं.

गोनिया ने बीबीसी से बातचीत में बताया, "फ़ाज़ेकाश धीरे-धीरे महिलाओं को यक़ीन दिलाने लगीं कि वह उनकी समस्याओं का हल निकाल सकती हैं."

ज़हर देने का पहला मामला 1911 में सामने आया. इसके बाद के वर्षों में और भी कई पुरुषों की मौत हुई. उस समय पहला विश्व युद्ध चल रहा था और ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य भी धीरे-धीरे बिखर रहा था.

इमेज स्रोत, Getty Images

18 साल के दौरान, पतियों और परिवार के मुखियाओं की मौत के 45 से 50 मामले सामने आए. इन सभी को गांव के कब्रिस्तान में दफ़ना दिया गया.

धीरे-धीरे बहुत से लोग नादीरेव को 'क़ातिलों का गांव' कहने लगे.

इन घटनाओं ने पुलिस का ध्यान खींचा. 1929 की शुरुआत में अधिकारियों ने कब्रें खोदकर शवों की जांच शुरू की. उन्हें एक ऐसा सबूत मिला, जिसका इस्तेमाल अभियुक्तों के ख़िलाफ़ किया जा सकता था, वो था -आर्सेनिक.

फ़ाज़ेकाश गांव में एक आम, एक मंज़िला घर में रहती थीं. यह घर सड़क की ओर था. कहा जाता है कि इन हत्याओं में इस्तेमाल किए गए ज़्यादातर ज़हर इसी घर में तैयार किए गए थे.

19 जुलाई 1929 को उन्होंने इसी घर से पुलिस अधिकारियों को अपनी गिरफ़्तारी के लिए आते देखा.

मारिया गोनिया ने बताया, "जब उन्होंने देखा कि पुलिस उनके घर की ओर आ रही है, तो उन्हें समझ आ गया कि अब उनका बचना मुश्किल है. पुलिस के घर पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने वही ज़हर पी लिया था, जिसे उन्होंने ख़ुद तैयार किया था."

लेकिन इन हत्याओं के लिए सिर्फ़ फ़ाज़ेकाश को ज़िम्मेदार नहीं माना गया.

1929 से राज्य की राजधानी सेलेंक में 26 महिलाओं पर मुक़दमा चलाया गया.

इनमें से आठ को मौत की सज़ा सुनाई गई और बाकी को जेल भेज दिया गया. इनमें सात महिलाओं को उम्रक़ैद की सज़ा मिली.

लेकिन सिर्फ़ दाई ही इन हत्याओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं थीं.

इन महिलाओं में से बहुत कम ने अपना अपराध कबूल किया. इन हत्याओं के पीछे असल वजह क्या थी, यह भी कभी पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाया.

डॉक्टर और इतिहासकार गेज़ा चे ने अदालत के दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए बीबीसी को बताया कि इस मामले के कई रहस्यमय पहलू अब भी अनसुलझे हैं.

इस शोधकर्ता के मुताबिक़, "इन महिलाओं के मक़सद को लेकर कई तरह के सिद्धांत हैं. इनमें ग़रीबी और लालच से लेकर ऊब और ज़िंदगी से थक जाने तक की बातें शामिल हैं."

इस इतिहासकार ने बताया, "कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़, जब उनके पति युद्ध के मोर्चे पर थे, तब इनमें से कुछ महिलाओं के संबंध रूसी युद्धबंदियों से बन गए थे. इन युद्धबंदियों को खेतों में काम करने के लिए उस इलाक़े में लाया गया था."

उन्होंने कहा कि जब उनके पति युद्ध से वापस लौटे, तो इन महिलाओं के लिए अचानक मिली आज़ादी को खोना मुश्किल हो गया. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक क़दम उठाने का फ़ैसला किया.

इमेज स्रोत, Getty Images

1950 के दशक में इतिहासकार फ़्रेंट्स योर्गीफ़ की मुलाक़ात कम्युनिस्ट शासन के दौरान जेल में रहने के समय इस गांव के एक बुज़ुर्ग से हुई.

यह बुज़ुर्ग किसान दावा करता था कि नादीरेव की महिलाएं "बहुत पुराने समय से अपने पतियों को मारती आ रही थीं."

इसके अलावा, हो सकता है कि ऐसा करने वाली महिलाएं सिर्फ़ इसी गांव में नहीं थीं.

इस गांव के पास स्थित तिसाकुर्ट शहर में भी कुछ कब्रें खोदी गईं और शवों में आर्सेनिक पाया गया. लेकिन इन मौतों के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया गया.

कुछ अनुमानों के मुताबिक़, इस इलाक़े में ज़हर देकर मारे गए लोगों की कुल संख्या 300 तक हो सकती है.

गोनिया का कहना है कि इन ज़हर देने की घटनाओं के बाद पुरुषों का अपनी पत्नियों के साथ व्यवहार "काफ़ी हद तक बेहतर हो गया."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार बोर्ड ने 2027 की मैट्रिक‑इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई • छोटे शहरों के निवेशकों से 2035 तक आएगी नई लहर • हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी को उम्रकैद; शव बोरे में भरकर नाले में फेंका था • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं जमीन केस में आरोप तय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश • Meerut में नई PSU EV कारखाना: AI से सुसज्जित, RBI समर्थन, IPO की तैयारी • बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए बीएमएसआईसीएल का बड़ा सहयोग, राहत कोष में दिए 30 करोड़ • प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी की मृत्यु: पोस्टमार्टम में गुप्तांग कटाव और हेमरेजिक शॉक के संकेत • Jio की 10वीं सालगिरह पर 4G फोन + 6‑महीने रिचार्ज, अतिरिक्त खर्च सिर्फ ₹299 • वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी • स्नान करने के दौरान पैर फिसला, गहरे पानी में समा गया 25 वर्षीय युवक, सुबह एसडीआरएफ करेगी तलाश • 21 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने देखते ही पहचान लिया; ग्वालियर से फेसबुक के जरिए पहुंचा राम शंकर • कल से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए कैसे होगी पेट्रोल पंप पर इसकी निगरानी; कई चालक अब भी अनजान • कुलदीप यादव ने 200 वनडे विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत के दूसरे सबसे तेज़ • 1 अक्तूबर से क्या‑क्या बदलेगा? एलपीजी ईकेवाईसी, बैंक एफडी और टीडीएस में नए नियम, जानें असर • बाढ़ की स्थिति पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 9 अक्तूबर को डीबीटी से मिलेगी जीआर राशि • UP में राज्यसभा चुनाव: सपा ने कॉर्पोरेट चेहरे को नामांकित किया • पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने डीएम से मांगी जांच • सपा का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार कौन? अखिलेश यादव का 'सरप्राइज • इज़राइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कैप्टन ने चाकू वाले हमले को रोका, 180 से अधिक यात्रियों की जान बची • जज के सवाल पर मुस्कान ने जवाब दिया, आरोपी रोते हुए बैरक लौटे • गुजराती कैप्टन स्मित ने इज़राइल उड़ान को बंधक बनाने की कोशिश को रोका, 180 यात्रियों को बचाया • रुपाली गांगुली ने FICCI Frames 2026 में पिता की तंगी की याद में आँसू बहाए • वैशाली एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में महिला से 5.10 लाख के गहनों की लूट, मोबाइल डाटा खंगाल रही पुलिस • बिहार में बदलाव की सनसनी : रिटायरमेंट के बाद सीएम के प्रधान सचिव बनाए गए दीपक कुमार हटाए गए? किस पद की चर्चा • नया सस्ता लोकेशन ट्रैकर लॉन्च, बैग‑चाबी अब नहीं खोएँगे • बिहार के सरकारी विद्यालय में छात्रा की मौत; प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे घायल • अब मथुरा तय करेगा भाजपा की जीत का फॉर्मूला, दो दिन की बैठक में बनेगी सियासी रणनीति; ये मुद्दे होंगे अहम • सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी माना गया • सीवान में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर, पटना रेफर • नवगछिया के बीच अब जल मार्ग से आना-जाना, विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज रात में हटेगा • ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है हालत, चिराग पासवान पर आलोक मेहता का तंज; और क्या-क्या कहा? • सैफई ने अपर्णा यादव से मुलाकात की, 2027 विधानसभा चुनाव को अहम बताया • फैक्टरी लूट में घायल गार्ड की मृत्यु, तीन आरोपियों को जेल भेजा गया • केनरा बैंक लूट की जांच बिहार तक पहुंची, समस्तीपुर के बोरिया से संदिग्ध हिरासत में • नाबालिग से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में एक्शन, मुख्य आरोपित विकास के घर के सामने अतिक्रमण ध्वस्त • पितृपक्ष पर शहीदों को तर्पण: शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने पहलगाम हमले में सेना का जताया आभार • नीम करोली बाबा पर टीवी कार्यक्रम: 'हनुमान अंश' की सफलता से नया शो तैयार • वेस्टइंडीज ने 405/7 से बनाया नया ODI रिकॉर्ड, नबी का डेब्यू बना सबसे ख़राब • यामी गौतम की नई फ़िल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, 'डायन भाभी' बनकर धमाल • 2026 में सेंसेक्स 13,600 अंक नीचे, निफ्टी 14% घटा • बिहार बोर्ड ने 2027 की मैट्रिक‑इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई • छोटे शहरों के निवेशकों से 2035 तक आएगी नई लहर • हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी को उम्रकैद; शव बोरे में भरकर नाले में फेंका था • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं जमीन केस में आरोप तय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश • Meerut में नई PSU EV कारखाना: AI से सुसज्जित, RBI समर्थन, IPO की तैयारी • बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए बीएमएसआईसीएल का बड़ा सहयोग, राहत कोष में दिए 30 करोड़ • प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी की मृत्यु: पोस्टमार्टम में गुप्तांग कटाव और हेमरेजिक शॉक के संकेत • Jio की 10वीं सालगिरह पर 4G फोन + 6‑महीने रिचार्ज, अतिरिक्त खर्च सिर्फ ₹299 • वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी • स्नान करने के दौरान पैर फिसला, गहरे पानी में समा गया 25 वर्षीय युवक, सुबह एसडीआरएफ करेगी तलाश • 21 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने देखते ही पहचान लिया; ग्वालियर से फेसबुक के जरिए पहुंचा राम शंकर • कल से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए कैसे होगी पेट्रोल पंप पर इसकी निगरानी; कई चालक अब भी अनजान • कुलदीप यादव ने 200 वनडे विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत के दूसरे सबसे तेज़ • 1 अक्तूबर से क्या‑क्या बदलेगा? एलपीजी ईकेवाईसी, बैंक एफडी और टीडीएस में नए नियम, जानें असर • बाढ़ की स्थिति पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 9 अक्तूबर को डीबीटी से मिलेगी जीआर राशि • UP में राज्यसभा चुनाव: सपा ने कॉर्पोरेट चेहरे को नामांकित किया • पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने डीएम से मांगी जांच • सपा का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार कौन? अखिलेश यादव का 'सरप्राइज • इज़राइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कैप्टन ने चाकू वाले हमले को रोका, 180 से अधिक यात्रियों की जान बची • जज के सवाल पर मुस्कान ने जवाब दिया, आरोपी रोते हुए बैरक लौटे • गुजराती कैप्टन स्मित ने इज़राइल उड़ान को बंधक बनाने की कोशिश को रोका, 180 यात्रियों को बचाया • रुपाली गांगुली ने FICCI Frames 2026 में पिता की तंगी की याद में आँसू बहाए • वैशाली एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में महिला से 5.10 लाख के गहनों की लूट, मोबाइल डाटा खंगाल रही पुलिस • बिहार में बदलाव की सनसनी : रिटायरमेंट के बाद सीएम के प्रधान सचिव बनाए गए दीपक कुमार हटाए गए? किस पद की चर्चा • नया सस्ता लोकेशन ट्रैकर लॉन्च, बैग‑चाबी अब नहीं खोएँगे • बिहार के सरकारी विद्यालय में छात्रा की मौत; प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे घायल • अब मथुरा तय करेगा भाजपा की जीत का फॉर्मूला, दो दिन की बैठक में बनेगी सियासी रणनीति; ये मुद्दे होंगे अहम • सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी माना गया • सीवान में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर, पटना रेफर • नवगछिया के बीच अब जल मार्ग से आना-जाना, विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज रात में हटेगा • ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है हालत, चिराग पासवान पर आलोक मेहता का तंज; और क्या-क्या कहा? • सैफई ने अपर्णा यादव से मुलाकात की, 2027 विधानसभा चुनाव को अहम बताया • फैक्टरी लूट में घायल गार्ड की मृत्यु, तीन आरोपियों को जेल भेजा गया • केनरा बैंक लूट की जांच बिहार तक पहुंची, समस्तीपुर के बोरिया से संदिग्ध हिरासत में • नाबालिग से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में एक्शन, मुख्य आरोपित विकास के घर के सामने अतिक्रमण ध्वस्त • पितृपक्ष पर शहीदों को तर्पण: शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने पहलगाम हमले में सेना का जताया आभार • नीम करोली बाबा पर टीवी कार्यक्रम: 'हनुमान अंश' की सफलता से नया शो तैयार • वेस्टइंडीज ने 405/7 से बनाया नया ODI रिकॉर्ड, नबी का डेब्यू बना सबसे ख़राब • यामी गौतम की नई फ़िल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, 'डायन भाभी' बनकर धमाल • 2026 में सेंसेक्स 13,600 अंक नीचे, निफ्टी 14% घटा •